
रेस्टोरेंट में नकाब पहनी महिला का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, अब दुबई पुलिस लेगी एक्शन
AajTak
दुबई के एक रेस्टोरेंट में शूट हुए 13 सेकंड के वीडियो में एक महिला नकाब पहनकर खाना खाती दिख रही है. कैमरे के पीछे से हंसी सुनाई देती है, जिससे अंदेशा है कि महिला का मजाक उड़ाया गया. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने दुबई पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की. इसे संस्कृति और महिलाओं की गरिमा का अपमान बताया जा रहा है.
क्या किसी के कपड़े या संस्कृति की वजह से उसका सार्वजनिक रूप से मजाक बनाया जा सकता है? कपड़े पहनने की पसंद के आधार पर उसे कमतर आंका जा सकता है?
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो को लेकर बहस छिड़ी हुई है, और कुछ ऐसे ही सवाल उठाए जा रहे हैं. दरअसल , मामला एक वायरल वीडियो का है, जहां एक महिला नकाब पहनकर खाना खा रही है, जबकि वह इस बात से अनजान है कि दूसरी महिला उसका वीडियो बनाकर उसका मजाक उड़ा रही है.
क्या है वीडियो में दुबई के एक रेस्टोरेंट में शूट हुए 13 सेकंड के वीडियो में एक महिला नकाब पहनकर खाना खाती दिख रही है. कैमरे के पीछे से हंसी सुनाई देती है, जिससे अंदेशा है कि महिला का मजाक उड़ाया गया. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने दुबई पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की. इसे संस्कृति और महिलाओं की गरिमा का अपमान बताया जा रहा है.
देखें वायरल वीडियो
दुबई पुलिस ने लिया एक्शन
वायरल वीडियो के रिप्लाई में दुबई पुलिस ने इस पर एक्शन लेने का भरोसा दिया है.दुबई पुलिस ने कहा कि मामले को संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है और लोगों को इसकी जानकारी देने के लिए धन्यवाद दिया.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.












