
रेवन्ना सेक्स स्कैंडल: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में प्रज्वल, CID ने सूरज पर कसा शिकंजा
AajTak
कर्नाटक के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल में फंसे जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वो 8 जुलाई तक जेल में रहेंगे. इसके बाद फिर उनके मामले में सुनवाई होगी. दूसरी तरफ पार्टी वर्कर के साथ समलैंगिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए सूरज को कोर्ट में पेश किया गया.
कर्नाटक के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल में फंसे जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वो 8 जुलाई तक जेल में रहेंगे. इसके बाद फिर उनके मामले में सुनवाई होगी. दूसरी तरफ अपने ही पार्टी के वर्कर के साथ जबरन समलैंगिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए प्रज्वल के छोटे भाई सूरज को कोर्ट में पेश किया गया. इस मामले की जांच कर रही सीआईडी ने उनकी कस्टडी की मांग की है.
सीआईडी को रविवार शाम सूरज रेवन्ना के केस से संबंधित फाइलें और दस्तावेज मिल गए हैं. सीआईडी ने पूछताछ के लिए उनको हिरासत में लेने के लिए बॉडी वारंट की मांग करते हुए याचिका दायर की है. इस मामले में अशोक नाइक को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है. सूरज के वकील ने सीआईडी कस्टडी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वो खुद पुलिस के सामने पेश हुए थे. ऐसे में उनकी 14 दिन की हिरासत की क्या जरूरत है.
इस पर सरकारी वकील ने दलील दी कि जांच, सबूतों के संग्रह और क्राइम सीन के रिक्रिएशन के लिए सूरज रेवन्ना का होना जरूरी है. सूरज की मोबाइल चैट डिलीट कर दी गई है और अपराध के दिन उन्होंने जो कपड़े पहने थे, वो भी नहीं मिल रहे हैं. पीड़िता और सूरज के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सबूत के तौर पर पेश किया गया है. सूरज के वकील ने कहा कि मेडिकल टेस्ट सहित सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने के लिए दो दिन काफी हैं.
इस मामले में प्रज्वल और सूरज के पिता एचडी रेवन्ना ने रविवार को कहा था कि उनके बेटों को साजिश के तहत फंसाया गया है. उन्हें भगवान और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि जब समय आएगा तो वो सब कुछ बताएंगे. उन्होंने कहा था, "मैं किसी भी बात पर प्रतिक्रिया नहीं दूंगा. सीआईडी को जांच करने दीजिए. किसने कहा कि जांच मत करो? मैं इस पर अभी कुछ नहीं कहूंगा. मैं न्यायपालिका का सम्मान करता हूं.''
एचडी रेवन्ना ने कहा- मैं ऐसी साजिशों से नहीं डरूंगा!

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










