
'रेवंत रेड्डी के कहने पर कांग्रेस सांसदों ने NDA कैंडिडेट को डाला वोट', VP चुनाव पर BRS का सनसनीखेज दावा
AajTak
कौशिक रेड्डी ने यह भी दावा किया कि तीन कांग्रेस सांसदों ने उनसे व्यक्तिगत रूप से स्वीकार किया कि उन्होंने रेवंत रेड्डी के कहने पर एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के उम्मीदवार को वोट दिया.
बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) के विधायक पदी कौशिक रेड्डी ने मंगलवार को हैदराबाद के तेलंगाना भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया. उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी पर हाल के उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया. कौशिक रेड्डी ने दावा किया कि तेलंगाना के 8 कांग्रेस सांसदों ने रेवंत रेड्डी के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में वोट दिया.
इस कदम को उन्होंने न केवल तेलंगाना की जनता के साथ विश्वासघात बताया, बल्कि विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी के प्रति भी गद्दारी करार दिया. कौशिक रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस ने दावा किया था कि उनके उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 315 वोट प्राप्त हुए, लेकिन आधिकारिक गिनती में यह संख्या केवल 300 थी. उन्होंने सवाल उठाया, 'ये 15 वोट कहां गए?' बीआरएस विधायक ने दावा किया कि इन 15 वोटों में से 8 वोट तेलंगाना के कांग्रेस सांसदों के थे, जो रेवंत रेड्डी के इशारे पर बीजेपी के पक्ष में गए.
यह भी पढ़ें: 'उपराष्ट्रपति चुनाव में उद्धव की पाटी के 5 MP ने की क्रॉस वोटिंग', संजय निरुपम का दावा
रेवंत रेड्डी की बीजेपी के साथ साठगांठ: BRS
उन्होंने दावा किया कि तेलंगाना के कांग्रेस सांसदों ने क्रॉस-वोटिंग के बाद इन सांसदों ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की थी. कौशिक रेड्डी ने इसे रेवंत रेड्डी की बीजेपी के साथ साठगांठ का सबूत बताया. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर तंज कसा, जिसमें वह राष्ट्रीय स्तर पर 'वोट चोरी' की बात करते हैं. बीआरएस विधायक ने कहा, 'राहुल गांधी वोट चोरी की बात करते हैं, लेकिन उनके अपने मुख्यमंत्री तेलंगाना में वोट चुरा रहे हैं.'
बीजेपी के एजेंडे को बढ़ावा दे रहे रेड्डी: BRS

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










