
रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज़…पश्चिम रेलवे कई रूट पर चलाएगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें लिस्ट
AajTak
Indian Railway: पर्व-त्योहार के मौके पर ट्रेन में यात्रियों की काफी ज्यादा भीड़ होती है. इसको देखते हुए पश्चिम रेलवे कई रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चला रही है. यहां चेक करें लिस्ट.
अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है. पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए बांद्रा टर्मिनस-भुज, बांद्रा टर्मिनस-भुज-वलसाड, बांद्रा टर्मिनस-भुज तथा बांद्रा टर्मिनस-हिसार के बीच विशेष किराये पर चार शीतकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है.
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:
1. ट्रेन संख्या 09037/09038 बांद्रा टर्मिनस– भुज सुपरफास्ट स्पेशल [06 फेरे]
ट्रेन संख्या 09037 बांद्रा टर्मिनस-भुज सुपरफास्ट स्पेशल मंगलवार, गुरुवार और रविवार को बांद्रा टर्मिनस से 23:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन 13:05 बजे भुज पहुंचेगी. यह ट्रेन 12, 14 और 17 नवंबर, 2024 को चलेगी. इसी तरह, ट्रेन संख्या 09038 भुज-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल बुधवार, शनिवार और सोमवार को भुज से 19:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 09.45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी. यह ट्रेन 13, 16 और 18 नवंबर, 2024 को चलेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, हलवद, सामाख्याली और गांधीधाम स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे.
2. ट्रेन संख्या 09029/09030 बांद्रा टर्मिनस– भुज – वलसाड सुपरफास्ट स्पेशल [ 02 फेरे]
ट्रेन संख्या 09029 बांद्रा टर्मिनस-भुज सुपरफास्ट स्पेशल बुधवार, 13 नवंबर, 2024 को बांद्रा टर्मिनस से 23:25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:30 बजे भुज पहुंचेगी. इसी तरह, ट्रेन संख्या 09030 भुज-वलसाड सुपरफास्ट स्पेशल गुरुवार, 14 नवंबर, 2024 को भुज से 19:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.45 बजे वलसाड पहुंचेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, हलवद, सामाख्याली और गांधीधाम स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन संख्या 09029 का बोरीवली और वापी स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव होगा. इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










