
'रेल यात्रा में बुजुर्गों को मिलने वाली छूट करें बहाल', अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी
AajTak
अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर रेल यात्रा में बुजुर्गों को मिलने वाली छूट को बहाल करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एक साल में 45 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी और रेल यात्रा में छूट 1600 करोड़ रुपये हैं, जोकि समुद्र में एक बूंद के बराबर है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर पत्र लिखा है. दिल्ली सीएम ने इस बार रेल यात्रा में बुजुर्गों को मिलने वाली छूट को बहाल करने की मांग की है. उन्होंने इस छूट को खत्म करना दुर्भाग्यपूर्ण बताया. इससे पहले सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के बजट को लेकर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी थी.
अरविंद केजरीवाल ने लिखा, "देश के बुजुर्गों को पिछले कई सालों से रेल यात्रा में 50 फीसदी तक की छूट मिल रही थी. इसका लाभ देश के करोड़ों बुजुर्गों को मिल रहा था. आपकी सरकार ने इस छूट को समाप्त कर दिया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. बीते दिनों लोकसभा में आपकी सरकार ने बताया कि रेल यात्रा में बुजुर्गों को दी जा रही छूट को बंद करने से सालाना 1600 करोड़ रुपये की बचत हो रही है."
'दिल्ली सरकार बुजुर्गों को कराती है तीर्थ यात्रा'
एम ने दिल्ली के बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर ले जाने का हवाला देते हुए कहा कि हमारी तरक्की में हमारे बुजुर्गों का आशीर्वाद होता है. उनके बिना आशीर्वाद के कोई व्यक्ति, कोई समाज या कोई देश तरक्की कर ही नहीं सकता. जैसे दिल्ली में हम बुजुर्गों को उनके पसंद के तीर्थ स्थल की फ्री यात्रा करवाने ले जाते हैं. इससे बुजुर्गों को खुशी मिलती है. वो दिल की गहराइयों से हमें आशीर्वाद देते हैं. केजरीवाल ने कहा कि बात पैसे की नहीं, नीयत की है. दिल्ली सरकार अपने 70 हजार करोड़ के बजट में से बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा पर अगर 50 करोड़ खर्च कर देती है तो दिल्ली सरकार कोई गरीब नहीं हो जाती.
'रेल यात्रा में छूट की राशि समुद्र में एक बूंद की तरह'
आने वाले साल में केंद्र सरकार 45 लाख करोड़ रुपये करेगी. इसमें बुजुर्गों की रेल यात्रा में छूट पर मात्र 1600 करोड़ खर्च होते हैं. ये राशि समुद्र में एक बूंद जैसे है. इसके खर्च न करने से केंद्र सरकार अमीर नहीं हो जाएगी और इसके खर्च करने से केंद्र सरकार गरीब नहीं जाएगी, लेकिन जब इसे रोका जाता है तो हम एक तरह से अपने बुजुर्गों को संदेश दे रहे हैं कि हम आपकी परवाह नहीं करते. यह बहुत गलत है और भारतीय संस्कृति के खिलाफ है. इसलिए मेरी आपसे विनती है कि बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द से जल्द इस रियायत को बहाल करने के कष्ट करें.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










