
रेलवे ने दी खुशखबरी! अब घर बैठे बदल सकेंगे कंफर्म टिकट में यात्रा की तारीख, नहीं देना होगा कोई चार्ज
AajTak
भारतीय रेलवे जनवरी 2026 से यात्रियों को बिना शुल्क ऑनलाइन कन्फर्म टिकट की यात्रा तिथि बदलने की सुविधा देगा. अभी टिकट बदलने के लिए कैंसिलेशन और भारी कटौती करनी पड़ती है. नई तिथि पर सीट उपलब्धता और किराए का अंतर देना होगा, लेकिन कोई पेनाल्टी नहीं लगेगी. यह कदम यात्रियों के लिए राहत भरा साबित होगा.
भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत भरी सुविधा शुरू करने जा रहा है. अब कन्फर्म ट्रेन टिकट की यात्रा तिथि बदलने के लिए यात्रियों को टिकट रद्द नहीं करना होगा. सूत्रों ने बताया कि जनवरी 2026 से यह नई ऑनलाइन सिस्टम लागू की जाएगी. इससे यात्रियों को कैंसिलेशन चार्ज देने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा.मौजूदा नियम यात्रियों पर पड़ रहे भारी फिलहाल अगर कोई यात्री अपनी यात्रा तिथि बदलना चाहता है तो उसे टिकट कैंसिल कर नई बुकिंग करनी पड़ती है. इसमें समय के हिसाब से भारी कटौती की जाती है. उदाहरण के लिए, यात्रा से 48 से 12 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर 25 प्रतिशत कटौती होती है. वहीं 12 से 4 घंटे पहले कैंसिल करने पर और ज्यादा पैसा कटता है. यात्रा का चार्ट बनने के बाद तो रिफंड भी नहीं मिलता.नई तिथि पर उपलब्धता और किराए का अंतर सूत्रों के मुताबिक, नई डेट पर टिकट कन्फर्म मिलेगा या नहीं, यह पूरी तरह सीट उपलब्धता पर निर्भर करेगा. अगर नई तिथि पर टिकट का किराया अधिक है, तो यात्री को किराए का अंतर देना होगा. हालांकि, यात्रा तिथि बदलने पर कोई अतिरिक्त शुल्क या पेनाल्टी नहीं लगेगी.यात्रियों के लिए बड़ी राहत यह कदम उन लाखों यात्रियों को राहत देगा, जिन्हें अक्सर योजनाओं में बदलाव के चलते टिकट रद्द करना पड़ता है और भारी-भरकम कटौती का सामना करना पड़ता है. नई सुविधा से यात्रा की योजना बदलना आसान होगा और आर्थिक बोझ भी कम होगा.रेलवे बोर्ड ने दिया सख्त निर्देश इस बीच रेलवे बोर्ड ने सभी जोनों को निर्देश दिया है कि किसी भी नई परियोजना पर काम शुरू करने से पहले उसका ट्रैफिक स्टडी कराया जाए. इसके बाद ही फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी. बोर्ड का कहना है कि कई जोनों ने प्रक्रिया का पालन नहीं किया, जिसके बाद यह सख्त निर्देश जारी किया गया है.
कुल मिलाकर, यात्रियों को बिना शुल्क यात्रा तिथि बदलने की सुविधा देना भारतीय रेल का एक बड़ा और सकारात्मक कदम है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










