
रेलवे ट्रैक पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आईं दो महिलाएं, दोनों की दर्दनाक मौत
AajTak
पश्चिम बंगाल (West Bengal) के उत्तर 24 परगना जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां सोडेपुर रेलवे स्टेशन पर पटरी पार करते समय दो महिलाएं तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पश्चिम बंगाल (West Bengal) के उत्तर 24 परगना जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां सोडेपुर रेलवे स्टेशन पर पटरी पार करते समय दो महिलाएं तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना बुधवार रात करीब 10 बजे हुई, जिसने रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया. हादसा इतना भयानक था कि एक महिला का शव ट्रैक के किनारे जाकर गिरा, जबकि दूसरी महिला ट्रेन के इंजन में फंस गई और उसका शव कई किलोमीटर दूर अगले स्टेशन पर बरामद हुआ.
इस घटना के बारे में रेलवे पुलिस (GRP) के एक अधिकारी ने बताया कि एक महिला का शव रेलवे ट्रैक के पास गिर गया था, जबकि दूसरी महिला ट्रेन के इंजन में लगे काउकैचर में फंस गई थी. ट्रेन जब अगले स्टेशन पर पहुंची, तब रेलवे कर्मचारियों ने शव को इंजन से बाहर निकाला.
यह भी पढ़ें: मोबाइल में व्यस्त साले को बचाने के लिए जीजा ने लगाई छलांग, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौत!
मृतकों में से एक महिला की पहचान कोएल रॉय के रूप में हुई है, जबकि दूसरी महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से ट्रैक पार करने में सावधानी बरतने और रेलवे पुल या अंडरपास का उपयोग करने की अपील की है. रेलवे पुलिस ने इस संबंध में आगे की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










