
रेलवे की जानलेवा लापरवाही! बारिश के बीच खंभे में आया करंट, नई दिल्ली स्टेशन पर महिला की दर्दनाक मौत
AajTak
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां बारिश के बीच खंभे में करंट आ रहा था. जब वहां से दिल्ली की एक महिला गुजरी तो रास्ते में भरे पानी से बचने के लिए खंभे के पास हो गुजरने लगी. इसी दौरान खंभे के संपर्क में आने से महिला को करंट लग गया. महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसमें एक महिला की जान चली गई. दरअसल, महिला जब स्टेशन जा रही थी, उस समय बारिश की वजह से वाटर लॉगिंग हो चुकी थी. रास्ते में भरे पानी से बचने के लिए महिला ने बिजली के खंभे का सहारा लिया तो करंट का झटका लग गया. आसपास के लोगों ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई. रेलवे के साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के प्रीत विहार की रहने वाली साक्षी आहूजा नाम की महिला सुबह करीब साढ़े 5 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थी. महिला के साथ दो अन्य महिलाएं और 3 बच्चे थे. साक्षी को भोपाल शताब्दी ट्रेन से जाना था. रात से ही तेज बारिश हो रही है, जिसकी वजह से स्टेशन के आसपास पानी भरा हुआ था.
सहारा लेने के लिए पकड़ा खंभा, तभी लगा जोरदार करंट
स्टेशन की ओर जाते समय पानी से बचने के लिए महिला ने सहारा लेने के लिए बिजली का खंभा पकड़ लिया. इसी दौरान महिला को करंट का जोरदार झटका लग गया और महिला गिर गई. आसपास मौजूद लोगों ने जब देखा तो उन्होंने महिला को बचाने की कोशिश की. लोगों ने सावधानी बरतते हुए महिला को खंभे से अलग किया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया.
बारिश की वजह से हो गई थी वाटर लॉगिंग
लोगों का कहना है कि दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास बारिश होने की वजह से वाटर लॉगिंग हो गई थी. यहां बिजली के खंभे के आसपास पानी भर गया था. साक्षी आहूजा खंभे के पास से ही गुजर रही थी. साक्षी ने जैसे ही सहारा लेने के लिए खंभा पकड़ा, वैसे ही करंट का झटका लगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










