
रेलवे का बड़ा फैसला, 28 अक्टूबर तक दिल्ली के सभी स्टेशनों पर नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट
AajTak
त्योहारों के सीजन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली के पांच प्रमुख स्टेशनों- नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और गाजियाबाद पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री 28 अक्टूबर तक रोक दी है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हुआ है.
त्योहारों के दौरान बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दिल्ली के 5 प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री 28 अक्टूबर तक बंद करने का फैसला किया है. ये नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. रेलवे ने कहा कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए उठाया गया है. जिन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेगा, वे हैं- नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और गाजियाबाद.
दिवाली और छठ के चलते रेलवे ने 17, 18 और 23 अक्टूबर को सबसे ज्यादा भीड़ का अनुमान लगाया है. इस बार 15 फीसदी ज्यादा भीड़ हो सकती है. टेक्नोलॉजी और डेटा का इस्तेमाल
जानकारी के मुताबिक, होल्डिंग एरिया में भीड़ की निगरानी के लिए AI-आधारित कैमरे लगाए जाएंगे, जो रीयल टाइम में लोगों की गिनती करेंगे. इससे भीड़ का सही अनुमान लगाकर समय पर कंट्रोल किया जा सकेगा.
सुरक्षा और सेफ्टी के उपाय त्योहारों के दौरान भीड़ ज्यादा होने पर ये फैसला लिया गया है कि नई दिल्ली (NDLS) और आनंद विहार (ANVT) स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री अस्थायी रूप से बंद रहेगी. ये बंदिश भीड़ के पीक 6 घंटे के समय में लागू होगी. फैसले की जानकारी 2 घंटे पहले स्टेशन पर पब्लिक अनाउंसमेंट के ज़रिए दी जाएगी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










