
रेप की सजा काट रहे प्रज्वल रेवन्ना को जेल में मिला ये काम, 522 रुपये होगी दिहाड़ी
AajTak
प्रज्वल रेवन्ना, जिन्हें घरेलू सहायिका से दो बार बलात्कार के आरोप में उम्रकैद और 11 लाख रुपये जुर्माना हुआ है, को बेंगलुरु जेल में लाइब्रेरी क्लर्क के रूप में नियुक्त किया गया है. अब उन्हें महीने में कम से कम 12 दिन क्लर्क के तौर पर काम करना होगा.
Prajwal Revanna serve as library clerk: रेप केस में जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को काम मिल गया है. वह अब जेल की लाइब्रेरी में क्लर्क के तौर पर काम करेंगे. इस काम के लिए हर दिन 522 रुपये मेहनताना मिलेगा. जेल प्रशासन के अनुसार, वह जेल में कैदियों को को किताबें जारी करेंगे और उधार पर लिए गए पुस्तकों का रिकॉर्ड रखेंगे.
सूत्रों के मुताबिक़, रेवन्ना ने जेल प्रशासन से प्रशासनिक कार्य करने की इच्छा जताई थी. हालांकि, उन्हें मनमुताबिक काम नहीं मिला. लाइब्रेरी में क्लर्क के तौर उन्होंने एक दिन का काम भी पूरा कर लिया है.
काम के नियम क्या हैं?
जेल के नियम के अनुसार, जेल में कैदियों को महीने में कम से कम 12 दिन ड्यूटी करनी होती है. ये ड्यूटी सप्ताह में तीन दिन की शिफ्ट में बंटा रहता है. पूर्व सांसद को भी इसी नियम के अनुसार काम करना होगा.
किस मामले में प्रज्वल रेवन्ना को मिली उम्रकैद की सजा
प्रज्वल रेवन्ना को 48 साल की घरेलू सहायिका के साथ दो बार रेप करने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. वर्तमान में वह बेंगलुरु जेल में बंद हैं. पीड़िता ने कोर्ट में अहम सबूत के तौर पर एक साड़ी पेश किया था, जिसपर रेवन्ना के स्पर्म लगे हुए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










