
रेजिडेंशियल स्कूल में हुआ कुछ ऐसा, 10वीं की पांच छात्राओं ने पी लिया फिनॉल
AajTak
ज्योतिराव फुले आवासीय स्कूल की एक छात्रा का एक लड़के से प्रेम प्रसंग था. उसका जन्मदिन मनाने के लिए शनिवार की रात लड़कियों ने लड़के को हॉस्टल में बुलाया, जो चार दीवारी फांद कर हॉस्टल में घुस गया. उसे चौकीदार ने पकड़ लिया जिसके बाद मामला बढ़ गया.
तेलंगाना के अरीपल्ले जिले के सरकारी (BC) रेजिडेंशियल स्कूल की कक्षा 10वीं की पांच छात्राओं ने फिनॉल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. छात्राओं को हॉस्टल में एक लड़के को बुलाकर उसका जन्मदिन मनाते हुए पकड़ लिया गया, जिसके बाद रविवार तड़के छात्राओं ने फिनॉल पी लिया. छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
पुलिस के मुताबिक, ज्योतिराव फुले आवासीय स्कूल की एक छात्रा का एक लड़के से प्रेम प्रसंग था. उसका जन्मदिन मनाने के लिए शनिवार की रात लड़कियों ने लड़के को हॉस्टल में बुलाया, जो चारदीवारी फांद कर हॉस्टल में घुस गया. चौकीदार ने लड़के को अंदर जाते देखा तो कर्मचारियों को सतर्क किया और लड़के से पूछा कि वह यहां क्या कर रहा है?
स्टाफ की चेतावनी के बाद सभी लड़कियां अपने-अपने कमरे में चली गईं, लेकिन एक लड़की वहां छिपी हुई थी जहां केक रखा हुआ था. बाद में वार्डन ने लड़की से पूछताछ की और स्थिति के बारे में जाना और छात्र के माता-पिता को सूचित किया.
अगले दिन छात्रा के माता-पिता प्रिंसिपल से मिलने आए और इन पांच छात्राओं को प्रिसिंपल ऑफिस बुलाया गया. घबराकर छात्राओं ने फिनॉल पी लिया. अभी तक कोई शिकायत नहीं होने पर मामला दर्ज नहीं किया गया है. लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.
(अरीपल्ले से अब्दुल बशीर की रिपोर्ट)

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








