
रूस में दतिया के छात्र भरत बघेल की मौत: CM यादव ने दुख जताया, कहा- शव लाने की कोशिश जारी
AajTak
MP News: दतिया के इंदरगढ़ तहसील के निवासी भरत बघेल रूस में MBBS की पढ़ाई कर रहे थे. उनकी 21 जून को हॉस्टल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. यह उनका अंतिम वर्ष था और 20 जून को उनका फाइनल पेपर था, जबकि 28 जून को रिजल्ट आने वाला था. इस कारण वे वहां रुके थे और 2 जुलाई को भारत लौटने वाले थे.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दतिया जिले के इंदरगढ़ निवासी डॉ. एमएस बघेल के सुपुत्र भरत बघेल के रूस में निधन पर गहन दुख व्यक्त किया है. उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भरत के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की पुण्यात्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहन करने का संबल देने की प्रार्थना की है.
CM यादव ने सोशल मीडिया 'X' पर कहा कि भरत का पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए अधिकारियों को अपेक्षित कार्यवाही यथाशीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रदेश के अधिकारी भारतीय दूतावास के निरंतर संपर्क में हैं. उल्लेखनीय है कि भरत अध्ययन के लिए रूस गए थे, जहां उनका निधन हो गया.
दतिया के इंदरगढ़ तहसील के निवासी भरत बघेल रूस में MBBS की पढ़ाई कर रहे थे. उनकी 21 जून को हॉस्टल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. भरत पहले यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण पढ़ाई छोड़कर लौट आए थे. बाद में उन्होंने रूस में एमबीबीएस जारी रखा. यह उनका अंतिम वर्ष था और 20 जून को उनका फाइनल पेपर था, जबकि 28 जून को रिजल्ट आने वाला था. इस कारण वे वहां रुके थे और 2 जुलाई को भारत लौटने की योजना थी.
भरत के पिता मुलायम बघेल ने बताया कि उन्हें अभी पूरी जानकारी नहीं है कि बेटे की मौत कैसे हुई. हॉस्टल से उनके रूममेट का फोन आया कि भरत की गिरकर मौत हो गई. उन्होंने कहा कि यह हादसा है या हत्या, यह रूस पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा.
मुलायम बघेल और पूर्व विधायक सेवड़ा राधे बघेल ने भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार से अनुरोध किया है कि भरत का पार्थिव शरीर जल्दी भारत लाने में मदद की जाए.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










