
रूस ने 100 से ज्यादा मिसाइलों से किया सबसे बड़ा हमला, पुतिन के निशाने पर राजधानी कीव
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने यूक्रेन पर 100 से ज्यादा मिसाइलों से स्ट्राइक किया. इसके अलावा 100 ड्रोन अटैक भी किए. इन हमलों में शाहेद ड्रोन्स का इस्तेमाल किया गया है, जो ईरान के पास बहुत ज्यादा मात्रा में हैं. ईरान ने इन ड्रोन्स को रूस को दिया है.
रूस ने आज यानी 26 अगस्त 2024 की सुबह यूक्रेन के कई शहरों में मिसाइल स्ट्राइक किए. ड्रोन अटैक किए. ये बात यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने भी मानी. उन्होंने कहा कि रूस ने 100 से ज्यादा मिसाइलों और 100 से ज्यादा ड्रोन्स का इस्तेमाल किया है. जिसकी वजह से भारी तबाही हुई है.
यह भी पढ़ें: रूस पर 9/11 जैसा हमला... बहुमंजिला इमारत से टकराया ड्रोन, फिर यूक्रेन में गिरीं मिसाइलें-बम और ड्रोन्स
यहां नीचे देखिए यूक्रेन के खारकीव पर मिसाइल और ड्रोन हमले का Video
जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की सेना रूस के कुर्स्क इलाके में आगे बढ़ रही है. जबकि दूसरी तरफ रूस की सेना ने यूक्रेन के पूर्वी इलाके की तरफ बढ़त हासिल कर ली है. जिससे ट्रांसपोर्ट हब पोक्रोवस्क बंद हो गया है. जेलेंस्की ने अपने मित्र देशों से अपील की है कि उसे एयर डिफेंस सिस्टम की सप्लाई करते रहे. साथ ही और मिसाइलें भीं.
जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन का साथ देने वाले देशों को ज्वाइंट एयर डिफेंस एग्रीमेंट भी करना चाहिए. ताकि मिलकर रूसी ड्रोन्स और मिसाइलों को गिराया जा सके. उन्हें हवा में ही खत्म किया जा सके. रूस ने इस बार यूक्रेन पर जो हमला किया उसमें ज्यादातर टारगेट बिजली सप्लाई करने वाले ग्रिड्स और पावर स्टेशन थे.
कहां पर किस चीज को रूस ने बनाया निशाना

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










