
रूस को नया राष्ट्रपति देने की बात कहने वाले येवगेनी 12 घंटे में ही कैसे पलटे? क्या पुतिन ने दबा दी वैगनर की कमजोर नस
AajTak
राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ तख्तापलट का ऐलान करने वाले येवगेनी प्रिगोझिन और रूस के बीच आखिर समझौता हो गया. इस समझौते में बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने अहम भूमिका निभाई. येवगेनी ने कहा कि खूनखराबे को रोकने के लिए यह समझौता किया गया.
वैगनर ग्रुप चीफ येवगेनी प्रिगोझिन और रूस के बीच शनिवार रात को आखिर समझौता हो गया. रूस को नया राष्ट्रपति देने की बात कहने वाले येवगेनी ने महज 12 घंटे में ही ऐसी पलटी मारी कि वो समझौते की टेबल पर आ गए. बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के साथ रूस का समझौता कराया, जिसके तहत प्रिगोझिन ने अपने सैनिकों को पीछे हटने का आदेश दिया है.
पुतिन ने येवगेनी के खिलाफ ऐसी सख्ती दिखाई कि वह अब रूस नहीं बेलारूस चले जाएंगे. इसके बाद येवगेनी प्रिगोझिन ने शनिवार देर रात अचानक घोषणा की कि उनका हिंसक, विद्रोह का प्रयास समाप्त हो गया है.
1-येवगेनी का यू टर्न
येवगेनी प्रिगोझिन ने एक आधिकारिक टेलीग्राम चैनल के जरिए बयान जारी करते हुए कहा, 'खून-खराबा हो सकता था इसीलिए, एक पक्ष ने जिम्मेदारी को समझा ताकि इसे रोका जा सके. हम अपने काफिले को वापस कर रहे हैं और योजना के अनुसार फील्ड शिविरों में वापस जा रहे हैं.' बयान के कुछ घंटों के भीतर, रोस्तोव शहर में वैगनर के भाड़े के सैनिकों को उनके ट्रकों में चढ़ते और शहर से बाहर निकलते हुए देखा गया. यहां लोगों ने वैगनर सैनिकों के साथ सेल्फी ली और उनके जयकारे लगाए.
2- लुकाशेंको ने निभाई अहम भूमिका

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










