
रूस के ब्रांस्क में पुल ढहने से डिरेल हुई ट्रेन, हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत और दर्जनों घायल
AajTak
रूस के मिनिस्ट्री ऑफ इमरजेंसी के अनुसार, यह दुर्घटना फेडरल हाईवे के पास हुई और कई रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं. रूसी की सरकारी समाचार एजेंसियों RIA और TASS ने बताया कि मृतकों में ट्रेन का ड्राइवर भी शामिल है.
पश्चिमी रूस के ब्रांस्क क्षेत्र में शनिवार देर रात एक पुल ढहने के कारण एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतर जाने से कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए. मॉस्को रेलवे के एक बयान के अनुसार, ट्रेन मॉस्को से रूस के पश्चिमी भाग में क्लिमोव जा रही थी, तभी वह विगोनिचस्की जिले में पटरी से उतर गई. पुल ढहने का कारण अधिकारियों द्वारा 'परिवहन कार्यों में अवैध हस्तक्षेप' बताया गया, हालांकि इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई.
ब्रांस्क के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज ने टेलीग्राम पर घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आपातकालीन सेवाएं मौके पर हैं. रूस के मिनिस्ट्री ऑफ इमरजेंसी के अनुसार, यह दुर्घटना फेडरल हाईवे के पास हुई और कई रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं. रूसी की सरकारी समाचार एजेंसियों RIA और TASS ने बताया कि मृतकों में ट्रेन का ड्राइवर भी शामिल है. इंडिपेंडेंट टेलीग्राम चैनल बाजा और शॉट ने दावा किया कि पुल को जानबूझकर उड़ाया गया हो सकता है, हालांकि इन रिपोर्टों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है. यूक्रेनी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है.
यह भी पढ़ें: भारत, रूस और चीन के बीच बना त्रिपक्षीय मंच फिर होगा एक्टिव? रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने दिए बड़े संकेत
तीन वर्ष पहले यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद से, ब्रांस्क सहित इसके सीमावर्ती क्षेत्रों में बार-बार ड्रोन हमले, हादसा कराने की साजिश और सीमा पार से गोलाबारी देखी गई है. इमरजेंसी सर्विस के सदस्य घटनास्थल पर मौजूद हैं और मलबे से जीवित लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं. रूसी मीडिया के मुताबिक पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर ढह चुके पुल के मलबे से टकराकर डिरेल हो गई. रशिया टुडे न्यूज चैनल ने स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से बताया कि पुल का गिरना संभवतः विस्फोट के कारण हुआ, हालांकि सटीक कारण अज्ञात है. फिलहाल इस एंगल की जांच की जा रही है कि क्या पुल को किसी विस्फोट से ढहाया गया या यह अपने आप गिरा.
❗️ Trucks on bridge appear to have FALLEN directly onto the moving train in Russia’s Bryansk The cause of the bridge collapse in the Bryansk region was an explosion. What else is known at this hour: ▪️The number of victims is more than 44 people. Of these, three adults and a… pic.twitter.com/Asqqy6AF3i

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









