
रूसी तेल विवाद में 'ब्राह्मण' को घुसाना ट्रंप के सलाहकार की मूर्खता नहीं, इरादा खतरनाक है
AajTak
रूसी तेल से खरीदने से होने वाला फायदा भारत में किसे मिल रहा है किसे नहीं मिल रहा है इसकी चिंता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वाणिज्यिक सलाहकार पीटर नवारो को क्यों है? क्या भारत में जातिगत असंतोष पैदा करने की रणनीति पर काम कर रहा है अमेरिका.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो को भी पिछले कुछ दिनों से अपने बॉस की तरह दिन में ही भारत के सपने आ रहे हैं. हर दिन नवारो कोई उलजुलूल बात भारत के बारे में बोल दे रहे हैं, जिसका मतलब साफ है कि ट्रंप के स्वामिभक्त भारत से बुरी तरह चिढ़े बैठे हैं. भारत को रूस से तेल खरीदने पर टैरिफ लगाकर भी नहीं रोक सकने का अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके मातहतों को मलाल होना स्वाभाविक है. दोनों छटपटा रहे हैं कि अमेरिका जैसे महान देश की धमकी का थोड़ा भी असर भारत पर नहीं हुआ. शायद इसलिए ही अब अमेरिका भारत में जातिगत आग भड़काने का सपना देख रहा है.
अमेरिका की यह नीति पुरानी रही है. अमेरिका का समर्थन न करने वाले शासकों को कोपभाजन बनना पड़ा है. अमेरिका अपने विरोधी राष्ट्राध्यक्षों को येन केन प्रकाणेन सत्ता से हटा देता रहा है. पर भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वो चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहा है .इसलिए अब नए तरीके से भारत को नुकसान पहुंचाने की बात सोची जा रही है. अब भारत में जातिगत तनाव फैलाने का कुचक्र रचा जा रहा है.जाहिर है कि उसे पता है कि अगर धर्म और जाति के नाम पर भारत में कुछ भी उसे भारत का विपक्ष हाथों हाथ लेगा ही. एक बात और है अमेरिका में नवारों जैसे लोग जो बार-बार कह रहे हैं कि रूस तेल खरीदने से भारत के कुछ खास लोगों को ही फायदा पहुंचा है ये भी पूरी तरह गलत है. भारत को सामाजिक और आर्थिक संरचना को बिना जाने बूझे इस तरह की टिप्पणियां ट्रंप प्रशासन को मूर्ख ही साबित कर रही हैं.
नवारों ने क्या कहा
नवारो ने कहा है कि रूस से तेल खरीद का फायदा भारत का सिर्फ एक छोटा अभिजात्य तबका (ब्राह्मण) उठा रहा है. उन्होंने कहा कि रूस से तेल खरीद के जरिए मुनाफा ब्राह्मण कमा रहे हैं, जबकि इसके चलते होने वाला नुकसान पूरे देश के लोग उठा रहे हैं. उन्होंने एक बार फिर ये भी दोहराया कि ट्रंप का भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला सही है.
फॉक्स न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में नवारो ने कहा कि भारतीय रिफाइनर रूस से सस्ते दामों पर कच्चा तेल खरीद रहे हैं. उसे प्रोसेस करने के बाद महंगे दामों पर निर्यात कर रहे हैं. खासतौर से भारत के ब्राह्मण अपने देश के लोगों की कीमत पर मुनाफाखोरी कर रहे हैं. वहीं रूस इस पैसे का इस्तेमाल यूक्रेन युद्ध में कर रहा है. ऐसे में हमें इसे रोकना होगा.
नवारों को शायद भारत की सामाजिक स्थिति का पता नहीं है

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










