
'रुथलेस अप्रोच' के साथ मांद में जाकर नक्सलवाद को चैलेंज, अब 45 लाख के इनामी हिडमा का होगा हिसाब, रडार पर 125 गांव
AajTak
नक्सली कमांडर हिडमा के क्रिमिनल बायोडाटा में कई ऐसे कांड है जिसे सुनकर ही सिहरन पैदा हो जाती है. छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र के घने जंगलों छिप-छिपकर रहने वाला माडवी हिडमा ने सुरक्षा बलों पर कई हमले किए हैं. छत्तीसगढ़ सरकार ने हिडमा के ऊपर 45 लाख का इनाम रखा है. अगर आपको 25 मई 2013 की खूनी नक्सली वारदात याद है तो आपको झीरम घाटी की घटना भी याद होगी.
गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, "मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है." गृह मंत्री का ये पोस्ट तब आया जब सुरक्षा बलों ने एक विशेष ऑपरेशन में गुरुवार को छत्तीसगढ़ में 30 नक्सलियों को ढेर कर दिया. गृह मंत्री ने मुख्यधारा से भटके माओवादियों को समाज में लौटने का आह्वान करते हुए कहा कि 'समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है.'
होम मिनिस्टर ने ऐलान कर दिया है कि अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है. इस मिशन पर अमल करते हुए अब सुरक्षा एजेंसियां उस नक्सली कमांडर की तलाश में निकल पड़ी हैं जो देश का मोस्ट वांटेड है. नाम है माडवी हिडमा. NIA की वेबसाइट के अनुसार इसके कई नाम हैं- जैसे- हिडमन्ना उर्फ माडवी हिडमा उर्फ हिडमालू उर्फ संतोष.
एनआईए के अनुसार लगभग 51 साल का हिडमा छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पुवराती गांव का रहने वाला है. आजादी के 77 साल बाद कुछ ही दिन पहले हिडमा के गांव को BSNL का मोबाइल नेटवर्क मिला है. इससे इस इलाके में मौजूद सुरक्षा बलों को कनेक्टिविटी मिली है.
हिडमा का क्रिमिनल बायोडाटा
हिडमा के क्रिमिनल बायोडाटा में कई ऐसे कांड है जिसे सुनकर ही सिहरन पैदा हो जाती है. छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र के घने जंगलों छिप-छिपकर रहने वाला माडवी हिडमा ने सुरक्षा बलों पर कई हमले किए हैं. इस नक्सली कमांडर पर दर्जनों सुरक्षा बलों की जान लेने का आरोप है.
हिडमा नक्सलियों की बटालियन को लीड करता है. हिडमा के ऊपर 45 लाख का इनाम रखा गया है. अगर आपको 25 मई 2013 की खूनी नक्सली वारदात याद है तो आपको झीरम घाटी की घटना भी याद होगी. इस दिन बस्तर के झीरम घाटी नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस की टॉप लीडरशिप समेत 33 लोगों की हत्या कर दी थी. इस कांड में माडवी हिडमा का नाम प्रमुख रूप से आता है. छत्तीसगढ़ पुलिस समेत कई एजेंसियां इस मामले में हिडमा की तलाश कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










