
रिश्वतखोरी, यौन शोषण, यातना... सुसाइड से पहले हरियाणा के पुलिसकर्मी ने IPS पूरन कुमार के खिलाफ क्या कुछ कहा
AajTak
रोहतक में साइबर सेल में तैनात एएसआई संदीप कुमा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड से पहले पुलिसकर्मी ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने दिवंगत वाई पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार का सुसाइड केस देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस सबके बीच हरियाणा पुलिस के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) संदीप कुमार ने आत्महत्या कर ली. रोहतक में साइबर सेल में तैनात एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
पुलिस को घटनास्थल से तीन पन्नों का सुसाइड नोट और एक वीडियो मैसेज मिला है. सुसाइड से ठीक पहले रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो मैसेज में एएसआई ने दिवंगत अधिकारी वाई पूरन कुमार और उनके साथियों पर रिश्वतखोरी, वसूली और महिला अधिकारियों के यौन शोषण जैसे सनसनीखेज आरोप लगाए हैं.
इन आरोपों ने पिछले हफ्ते से चल रही वाई पूरन कुमार की आत्महत्या की जांच को एक नया मोड़ दे दिया है.
वीडियो में संदीप कुमार ने सीधे तौर पर वाई पूरन कुमार को बेहद भ्रष्ट अधिकारी बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि वाई पूरन कुमार ने एक व्यक्ति राव इंदरजीत को एक मामले से छुड़वाने के लिए 50 करोड़ रुपये का सौदा किया था. इसके अलावा, उन्होंने एक हत्या के मामले में भी भारी रिश्वत लेने का दावा किया.
महिला पुलिसकर्मियों का यौन शोषण का आरोप
संदीप ने आरोप लगाते हुए वीडियो में कहा कि वाई पूरन कुमार ने जातिगत राजनीति के जरिए सिस्टम को अपने पक्ष में मोड़ा, ईमानदार अधिकारियों को हटाकर अपने भ्रष्ट गिरोह को बैठाया. यह भ्रष्ट पुलिसकर्मियों का गिरोह सरकारी फाइलों में छोटे-मोटे क्लेरिकल एरर ढूंढकर अधिकारियों को बुलाता, उन्हें प्रताड़ित करता और उनसे वसूली करता था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










