
'रिश्तों पर हावी ना हो सीमा विवाद', मीटिंग में PM मोदी-जिनपिंग के बीच क्या बात हुई... चीनी विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
AajTak
तिआनजिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई. यह बैठक एससीओ समिट से पहले हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने करीब एक घंटे तक बातचीत की. बैठक में शी जिनपिंग ने कहा कि कजान में हुई पिछली वार्ता से भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा मिली है और अब सहयोग लगातार बढ़ रहा है. शी जिनपिंग ने कहा कि ‘ड्रैगन और हाथी का साथ आना बेहद जरूरी है’.
तिआनजिन स्थित गेस्ट हाउस में रविवार दोपहर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात हुई. मोदी यहां शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में शामिल होने पहुंचे हैं. इस बैठक को लेकर चीनी विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी किया है. विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि पिछले साल कजान में हुई बैठक ने भारत-चीन संबंधों को नए सिरे से शुरू किया और तब से द्विपक्षीय सहयोग में लगातार प्रगति हो रही है. उन्होंने कहा कि चीन और भारत दो प्राचीन सभ्यताएं और दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश हैं, जिनकी जिम्मेदारी है कि वे अपने लोगों का भला करें, विकासशील देशों की एकता को मजबूत करें और मानव समाज की प्रगति में योगदान दें.
'रिश्तों पर हावी न हो सीमा विवाद'
बयान के अनुसार, शी जिनपिंग ने 75 साल पूरे होने पर कहा कि दोनों देशों को रिश्तों को दीर्घकालिक और रणनीतिक दृष्टिकोण से देखना चाहिए. उन्होंने चार अहम बिंदु रखे-
-रणनीतिक संवाद बढ़ाकर आपसी विश्वास गहरा करना,
-सहयोग और आदान-प्रदान बढ़ाकर ‘विन-विन’ नतीजे हासिल करना,
-एक-दूसरे की चिंताओं का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण सहअस्तित्व को आगे बढ़ाना और सीमा विवाद को पूरे रिश्तों पर हावी न होने देना

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










