
रिश्तों का खून: बेटी ने मां की, तो पत्नी ने पति की ली जान... साक्षी केस के बीच 24 घंटे में 5 दिल दहला देने वाली वारदातें
AajTak
दिल्ली में साहिल ने नाबालिग साक्षी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. इस वीभत्स घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया. लेकिन साक्षी ही नहीं देशभर में पिछले 24 घंटे में रिश्तों को शर्मसार करने वाली 5 घटनाएं हुईं. जहां महाराष्ट्र में एक बहन ने ही अपनी बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, तो जूनागढ़ में बेटी ने मां पर लोहे की रॉड से 17 से ज्यादा बार कर उसकी जान ले ली. कानपुर और प बंगाल के बर्धमान में पति द्वारा पत्नी की हत्या के मामले सामने आए हैं.
दिल्ली में साक्षी मर्डर केस ने सबको झकझोर कर रख दिया. 20 साल के आरोपी साहिल ने बेरहमी से अपनी नाबालिग दोस्त साक्षी को मौत के घाट उतार दिया. उसने पहले साक्षी पर 20 से ज्यादा बार चाकू से वार किया. इसके बाद कई बार पत्थर से भी कुचला. पुलिस ने साहिल को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन सिर्फ साक्षी ही नहीं देशभर में पिछले 24 घंटे में 5 ऐसी वीभत्स घटनाएं हुईं, जो रिश्तों को शर्मसार करने वाली हैं. जहां महाराष्ट्र में एक बहन ने ही अपनी बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, तो जूनागढ़ में बेटी ने मां पर लोहे की रॉड से 17 से ज्यादा बार कर उसकी जान ले ली. कानपुर और प बंगाल के बर्धमान में पति द्वारा पत्नी की हत्या के मामले सामने आए हैं.
अकोला: एक बहन ने दूसरी बहन को मौत के घाट उतारा
महाराष्ट्र के अकोला से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बहन ने अपनी बहन को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. बर्बरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने चाकू से गले और छाती अनगिनत वार किए थे. दिल को झकझोर देने वाली ये घटना जिले के बोरगांव मंजू पुलिस थाना क्षेत्र के खड़का गांव की है.यहां शादीशुदा युवती अपने मायके पहुंची थी. यहां उसका छोटी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. जिसके चलते छोटी बहन ने सब्जी काटने वाली छुरी (चाकू) से उसके गले और छाती पर एक के बाद एक कई वार किए और उसकी मौत हो गई.
गुजरात:बेटी ने मां को मार डाला
गुजरात के जूनागढ़ से एक महिला की हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बेटी ने अपनी मां को ही मौत के घाट उतार दिया है. बताया जा रहा है कि बेटी ने मां के सिर पर लोहे की रॉड से 17 से ज्यादा बार वार किए. तड़प-तड़कर मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
यह घटना जूनागढ़ के इवनगर गांव में हुई. जांच में पुलिस को यह पता चला कि बेटी ने मां को रात में नींद की दवा देकर सुला दिया था. इस बाद प्रेमी को मिलने बुलाया, लेकिन अचानक मां की नींद खुल गई और उसने बेटी को प्रेमी के साथ देख लिया. आरोपी लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने मां की इसलिए हत्या की क्योंकि उसे डर था कि सुबह मां हर किसी को यह बात बता देगी. इससे उसे घर पर बहुत डांट पड़ेगी. इसलिए उसने मां की रॉड से मारकर हत्या कर दी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










