
रिश्तों का इंद्रजाल बना काल... पूनम ने तीसरे पति के किए 10 टुकड़े, फ्रिज में रखी लाश, फिर...
AajTak
पुलिस ने यहां पांडव नगर में पति की हत्या के आरोप में पत्नी और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों ने पहले नशे की हालत में गला काटकर हत्या को अंजाम दिया. इसके बाद शरीर के टुकड़ों को फ्रिज में रखा. दोनों रोज गुपचुप तरीके से पास के मैदान में शव के टुकड़े फेंकने जाते थे.
श्रद्धा मर्डर केस की चर्चा के बीच दिल्ली से एक और भीभत्स मामला सामने आया है. पुलिस ने यहां पांडव नगर में पति की हत्या के आरोप में पत्नी और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों ने पहले नशे की हालत में गला काटकर हत्या को अंजाम दिया. इसके बाद शरीर के टुकड़ों को फ्रिज में रखा. दोनों रोज गुपचुप तरीके से पास के मैदान में शव के टुकड़े फेंकने जाते थे. अब इस मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है.
क्या है पूरा मामला?
डीसीपी क्राइम अमित गोयल ने बताया, 5 जून को पुलिस को रामलीला मैदान में कुछ बॉडी पार्ट मिले थे. इसके तीन चार दिन तक मैदान में बॉडी पार्ट मिले थे. मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने पहले शव की पहचान की कोशिश की. लेकिन कुछ पहचान नहीं हो पाई. इस केस में कोई मदद नहीं मिल रही थी. दिल्ली पुलिस लगातार इस मामले में जांच में जुटी थी. मैदान के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर हाल ही में पुलिस ने मृतक की पहचान अंजन के तौर पर की थी. हालांकि, पुलिस को सिर्फ आशंका थी कि ये अंजन का शव है. इसके बाद पुलिस ने अंजन की तलाश कि तो पता चला कि वह 5-6 महीने से लापता है और उसके लापता होने की शिकायत भी पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई है.
दूसरी पत्नी के साथ रहता था अंजन
इसके बाद पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि अंजन अपनी दूसरी पत्नी पूनम के साथ दिल्ली में रहता था. दिल्ली पुलिस ने जब पूनम और उसके बेटे दीपक से पूछताछ की, तब जाकर ये मामला खुला. पुलिस ने वारदात के वक्त पूनम और उसके बेटे द्वारा पहने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं.
रिश्तों का इंद्रजाल बना काल

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










