
रियल स्टेट कारोबारी ने 23वीं मजिल से लगाई छलांग, सुसाइड नोट में बताई आत्महत्या की वजह
AajTak
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक रियल स्टेट कारोबारी ने बिजनेस में घाटा होने के बाद 23वीं मजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया. आत्महत्या करने से पहले व्यापारी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा. इस लेटर में उसने बताया है कि आखिर कैसे हालात में उसे सुसाइड जैसा कदम उठाना पड़ रहा है.
कोरोना महामारी के चलते ठप पड़ा बाजार अब धीरे-धीरे उबरने लगा है. लेकिन बिजनेस में घाटा होने के बाद आत्महत्या के मामले थमते नहीं दिख रहे हैं. ताजा मामला मुंबई में सामने आया है,जहां एक रियल स्टेट कारोबारी ने बिजनेस में घाटा होने के बाद 23वीं मजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया. आत्महत्या करने से पहले व्यापारी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है.
कालाचौकी पुलिस के मुताबिक सुसाइड करने वाले रियल स्टेट कारोबारी का नाम पारस पोरवाल (57) था. उसने अपनी सोसाइटी के अपार्टमेंट की 23वीं मंजिल से नीचे जिम एरिये में छलांग लगा दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
राहगीरों ने देखी थी सबसे पहले लाश
पुलिस आत्महत्या का प्रारंभिक कारण बिजनेस में हुए घाटे को मान रही है. पुलिस ने केस में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है. दरअसल, राहगीरों ने शांति कमल भवन में पोरवाल की लाश देखी थी.
डुप्लीकेट आभूषण बेचने से की शुरुआत
पोरवाल की आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पोरवाल को अपने विनम्र स्वाभाव के लिए जाना जाता था. राजस्थान के मूल निवासी पोरवाल ने कालाचौकी की एक चॉल में रहकर डुप्लीकेट आभूषण बेचने की शुरुआत की थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










