
रिजॉर्ट में लेडी तहसीलदार के लिए रखी गई पार्टी, कांग्रेस MLA ने गाया फिल्मी गाना
AajTak
Rajasthan News: कांग्रेस विधायक प्रशांत बैरवा (Prashant Bairwa) निवाई तहसीलदार प्रांजल कंवर की विदाई पार्टी में अलग ही रंग में नजर आए. रिजॉर्ट में आयोजित इस भव्य पार्टी में विधायक मंच पर प्रांजल कंवर संग फिल्मी गानों पर जुगलबंदी करते दिखे. बता दें कि पहले से प्रांजल ट्रेक सिंगिग करती रही हैं और विधायक भी ट्रेकिंग के शौकीन हैं.
Rajasthan News: टोंक जिले की निवाई विधानसभा से विधायक प्रशांत बैरवा यूं तो कई बार अपनों के बीच गाना गाते नजर आ चुके हैं. लेकिन अब वे मंच पर सिंगिंग करते नजर आए. मौका था निवाई की तहसीलदार प्रांजल कंवर के तबादले के उपलक्ष्य में रखी गई एक विदाई पार्टी का. रिजॉर्ट में आयोजित इस पार्टी में विधायक के साथ स्वयं प्रांजल कंवर जुगलबंदी करती नजर आईं.
कांग्रेस विधायक और तहसीलदार ने स्टेज पर 'मैनें प्यार किया' फिल्म का गीत 'आते जाते, हंसते गाते, न जाने है तुम्हें किसका इंतज़ार' गाया. पार्श्व गायक की तरह बखूबी गाए गए इस गाने की वहां मौजूद लोगों ने जमकर तारीफ की. देखें Video:-
विधायक प्रशांत बैरवा पहले भी गीत गाकर बटोर चुके चर्चा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलेट के बीच मुख्यमंत्री की सीट को लेकर छिड़ी जंग के दौरान मुख्यमंत्री गुट के साथ बाड़े बंदी में रहे विधायक प्रशांत बैरवा कई विधायकों के बीच गाना गाते नज़र आये थे. यहां भी विधायक ने उनके गाने का भरपूर मज़ा लेते नज़र आये थे. उनके वीडियो भी वायरल हुए थे.
प्रांजल कंवर भी अजमेर में करती थीं शौकिया ट्रैक सिंगिंग प्रांजल कंवर अजमेर में अपनी नियुक्ति के दौरान कभी कभी ट्रेक सिंगिंग किया करती थीं .वे अपने सहयोगी कर्मचारीयों के साथ गाते नज़र आ जाती थीं. लेकिन निवाई में तहसीलदार पद पर लगने के बाद यह पहला मौका रहा जब वे गाते नज़र आई.
निवाई में विवादित कार्यशैली के चलते चर्चित रहीं प्रांजल

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








