
रिक्शा चालक ने दिया पार्सल, खोलते ही हो गया जोरदार धमाका… पिता-पुत्री की मौके पर मौत
AajTak
हादसे में 35 साल के जितेंद्र बंजारा और उनकी 9 साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, इस हादसे में दो अन्य युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. उन्हें इलाज के लिए हिम्मतनगर अस्पताल भेजा गया है, जहां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है.
गुजरात के साबरकांठा में ऑनलाइन मंगाए गए पार्सल में विस्फोट से दो लोगों की मौत हो गई. हादसे में दो अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि वडाली के वेडा गांव में जितेंद्र बंजारा को रिक्शा चालक ने एक पार्सल दिया.
जैसे ही जितेंद्र बंजारा ने पार्सल खोला, जोरदार धमाका हुआ. हादसे में 35 साल के जितेंद्र बंजारा और उनकी 9 साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, इस हादसे में दो अन्य युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. उन्हें इलाज के लिए हिम्मतनगर अस्पताल भेजा गया है, जहां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें- पुलिस कस्टडी, लॉकअप में मौत और जांच में ट्विस्ट... कैसे सुलझेगी सलमान खान के घर फायरिंग केस की पहेली
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौका-ए-वारदात पर पहुंच गया. इस घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मचा है. स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने पार्सल के अवशेषों को साक्ष्य के लिए अपने कब्जे में ले लिया है.
इसके साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है. अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर पार्सल में क्या आया था. पार्सल के अंदर ऐसा क्या रखा था, जिसे खोलते ही धमाका हो गया. मामले में फॉरेंसिक टीम की भी मदद लेने की बात पुलिस कह रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










