
'राहुल ने यात्रा से देश को जोड़ा, अब भारत को इंडिया से लड़ाने की कोशिश', बोले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा
AajTak
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि बीजेपी ने राहुल गांधी की भारत यात्रा को रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन विफल रहे. देश में ऐसी कई ताकतें हैं, जिन्हें जुड़ा हुआ भारत पसंद नहीं है. कई ऐसी ताकते हैं, जो इंडिया को भारत से लड़ाने की कोशिश कर रहे है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज एक साल पूरा हो गया है. इस मौके पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा करोड़ों देशवासी, भाषा और अलग-अलग पहलू के साथ शुरू हुई थी और अभी भी जारी है. राहुल गांधी ने यात्रा के जरिए भारत को जोड़ा. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इस यात्रा को रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन विफल रहे. खेड़ा ने कहा कि देश में ऐसी कई ताकतें हैं, जिन्हें जुड़ा हुआ भारत पसंद नहीं है. कई ऐसी ताकते हैं, जो इंडिया को भारत से लड़ाने की कोशिश कर रहे है.
पवन खेड़ा ने तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी पर कहा कि कांग्रेस ऐसी टिप्पणियों से बिल्कुल सहमत नहीं है. ना सिर्फ कांग्रेस बल्कि INDIA गठबंधन का हर एक सहयोगी इस सभी धर्मों और जातियों का सम्मान करता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










