
राहुल गांधी या तेजस्वी यादव - वोटर अधिकार यात्रा से कौन ज्यादा फायदे में रहा?
AajTak
वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी की मौजूदगी भारी रही, जबकि तेजस्वी साथ में खड़े नजर आए. यात्रा का तात्कालिक फायदा तो कांग्रेस के हिस्से में जा रहा है, क्या तेजस्वी यादव की आरजेडी के हिस्से में कोई दूरगामी फायदा हो सकता है?
सासाराम से शुरू होकर वोटर अधिकार यात्रा पटना पहुंचनी थी, पहुंच भी गई. और अच्छे से पहुंची भी, अगर छिटपुट घटनाओं को नजरअंदाज कर दें. ये यात्रा विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक के बैनर तले निकाली गई, और नेतृत्व कदम कदम पर राहुल गांधी के हाथ में ही दिखा. एक बार कमान तेजस्वी यादव के हाथ में भी आई थी, जब राहुल गांधी यात्रा में ब्रेक के दौरान उपराष्ट्रपति चुनाव के सिलसिले में दिल्ली लौटे थे.
कहने को तो राहुल गांधी और तेजस्वी यादव साथ में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे थे, लेकिन पूरी यात्रा में राहुल गांधी ही छाये रहे. तीन साल पहले राहुल गांधी जब भारत जोड़ो यात्रा पर निकले थे, तब भी कांग्रेस की ऐसी ही मंशा थी. लेकिन, विपक्ष के कम नेताओं का ही साथ मिला. न्याय यात्रा को लेकर तो सहयोगी दल नाराज ही इसलिए थे, क्योंकि कांग्रेस ने अकेले यात्रा निकालने की घोषणा कर डाली थी - लेकिन, अब लगता है कि राहुल गांधी ने सारी कसर निकाल ली है.
बिहार के हिसाब से देखें तो तेजस्वी यादव ज्यादा तवज्जो मिलनी चाहिए थी. या कहें कि तेजस्वी यादव को भी वैसे ही मौजूदगी दर्ज करानी चाहिए थी, जैसे उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव जताते हैं. क्या तेजस्वी यादव ऐसा कर पाए? नहीं कर पाए. लेकिन, क्यों नहीं कर पाए? ये सवाल अभी बना रहेगा.
वोटर अधिकार यात्रा का बिहार विधानसभा चुनाव में कितना प्रभाव होगा, अभी कोई अंदाजा नहीं है. भीड़ कभी कभार ही वोटों में तब्दील हो पाती है. अक्सर ऐसा नहीं ही होता है. वोटर अधिकार यात्रा के पूरे सफर को देखें तो काफिला जहां से भी गुजरा, ज्यादातर जगह कांग्रेस के झंडे और राहुल गांधी के नारों की ही गूंज अधिक सुनाई दी - और ये तेजस्वी यादव के लिए अच्छी बात नहीं कही जाएगी?
बड़ा सवाल ये है कि वोटर अधिकार यात्रा से तेजस्वी यादव को मिला क्या? अगर कांग्रेस और राहुल गांधी के हिस्से से तुलना करें तो?
राहुल प्रधानमंत्री के दावेदार, और तेजस्वी?

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









