
राहुल गांधी ने संसद में की किसानों से खास बात, कर दिया बड़ा कमिटमेंट
AajTak
नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को संसद में किसानों से मुलाकात की. इस मुलाकात में उन्होंने किसानों के तमाम मुद्दे सुने और आश्वासन दिया कि वह सभी मुद्दे को संसद में उठाएंगे. किसानों ने बताया कि नेता विपक्ष ने उनकी बातें सुनी. इस रिपोर्ट में जानिए किसानों और राहुल गांधी के बीच मुलाकात की इनसाइट स्टोरी.
नेता विपक्ष राहुल गांधी ने संसद में शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों के नेताओं से बुधवार को मुलाकात की. मुलाकात के बाद राहुल ने किसान नेताओं से बड़ा कमिटमेंट किया है. आखिर उन्होंने किसानों से क्या कमिटमेंट किया है? उनके साथ किसान नेताओं की क्या बात हुई? आपको इनसाइड स्टोरी बताते हैं.
एक तरफ, नेता विपक्ष राहुल गांधी के साथ किसान नेताओं की मुलाकात हुई. दूसरी तरफ देश की सबसे बडी अदालत में शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों को लेकर अहम सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद कोर्ट ने ऑर्डर दिया कि शंभू बॉर्डर पर यथास्थिती बनी रहेगी. सरकार को किसानों के साथ बातचीत कर समाधान निकालना होगा. यानी आंदोलन कर रहे किसानों की बात सरकार को सुननी पड़ेगी.
यह भी पढ़ें: NEET पर अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री को घेरा, खूब हुआ हंगामा
सुप्रीम कोर्ट ने किसानों के मुद्दे पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट ने किसानों की याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सरकार से पूछा कि, "क्या आपने किसानों के साथ बातचीत करने के लिए कोई पहल की है? क्या आपने उनको भरोसे में लेने या उनका विश्वास जीतने की कोशिश की? अगर आप उनसे बात करने के लिए मंत्री भेजते हैं तो वो समझेंगे कि वो सरकार का पक्ष रख रहे हैं. आपके पास कुछ तटस्थ अंपायर क्यों नहीं हैं?" सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "विश्वास बहाली के उपाय करने होंगे."
देश की सबसे बड़ी अदालत ने सरकार को यही समझाया कि किसानों का भरोसा जीतने का वक्त है. जिस वक्त कोर्ट की ये टिप्पणी आई, ठीक उसी वक्त राहुल गांधी और किसानों के बीच मीटिंग हुई. मीटिंग के बाद क्या निकला, किसान नेताओं और राहुल गांधी के बीच आखिर क्या बात हुई?

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










