
राहुल गांधी ने की शरद यादव से मुलाकात, कहा- वो मेरे गुरु हैं, उनसे बहुत कुछ सीखा...
AajTak
शरद यादव ने कहा कि मुझे ख़ुशी है कि राहुल मुझसे मिलने आए. उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी गरीबों के लिए दिल से काम करते हैं. शरद ने इसी बीच राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की चाहत भी जता दी. उन्होंने कहा कि राहुल 24 घंटे कांग्रेस को चलाते हैं, उन्हें ही पार्टी का अध्यक्ष बनना चाहिए.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज (शुक्रवार) पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव से मुलाकात की. इसके बाद से ही अटकलों का दौर जारी है. हालांकि मीटिंग के बाद दोनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की.
मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि शरद यादव मेरे गुरु हैं. इसीलिए मैं अपने गुरु से मिलने आया था. उन्होंने कहा कि मैंने शरद यादव से बहुत कुछ सीखा है. वहीं, शरद यादव ने कहा कि मुझे ख़ुशी है कि राहुल मुझसे मिलने आए.
बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत के मौज़ूदा आर्थिक हालात के संदर्भ में आने वाला वक्त कैसा होगा इसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं, जो आने वाला है, वह आप ने अपनी जिंदगी में देखा भी नहीं होगा. इस देश को रोजगार देने वाली रीढ़ की हड्डी (SSI यूनिट) वह टूट गई है. इन्होंने जो यह रीढ़ की हड्डी तोड़ी है, इसका नतीजा अगले 2-4 साल के अंदर आएगा और वह नतीजा बहुत भयंकर होगा.
आगे राहुल ने कहा कि जैसे रूस यूक्रेन को कह रहा है कि डोनबास और लुहांस्क आपका नहीं है. उसी तरह से चीन भारत को कह रहा है कि लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश आपका नहीं है. इसलिए उन्होंने अपने फौज वहां बैठा रखी है, जो मॉडल वहां लागू हुआ है, वह यहां भी किया जा सकता है. मगर सरकार सच्चाई को स्वीकार नहीं कर रही है. अगर सरकार ने सच्चाई को स्वीकार नहीं किया और तैयारियां नहीं की, तो जब मामला खराब होगा, तो आप जवाब नहीं दे पाओगे.
आगे शरद यादव ने कहा कि राहुल गांधी गरीबों के लिए दिल से काम करते हैं. शरद ने इसी बीच राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की चाहत भी जता दी. उन्होंने कहा कि राहुल 24 घंटे कांग्रेस को चलाते हैं, उन्हें ही पार्टी का अध्यक्ष बनना चाहिए.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










