
राहुल गांधी जैसे वो 10 'माननीय', जिनके नाम के आगे कोर्ट के फैसलों ने 'पूर्व' लगा दिया
AajTak
मानहानि के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता चली गई है. लोकसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता रद्द करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. हालांकि, राहुल अकेले नहीं है जिनकी सदस्यता सजा मिलने के बाद निरस्त हो गई है. जानिए- उन 10 सांसदों-विधायकों के बारे में, जिनकी सदस्यता चली गई थी.
राहुल गांधी अब 'पूर्व' सांसद हो गए. उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द हो गई है. लोकसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता रद्द किए जाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे. उनकी सदस्यता इसलिए रद्द हुई, क्योंकि गुरुवार को मानहानि के मामले में उन्हें दोषी करार दिया गया है. राहुल ने 'मोदी सरनेम' पर विवादित टिप्पणी की थी. इस पर बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने मानहानि का केस दायर किया था. इसी मामले में सूरत की अदालत ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई है. हालांकि, उन्हें जमानत भी मिल गई.
राहुल की सदस्यता जाने पर सियासत भी शुरू हो गई. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल सच बोल रहे थे, इसलिए उन्हें अयोग्य ठहराने के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. वहीं, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि फैसला सही है और कांग्रेस न्यायपालिका पर सवाल उठा रही है.
केंद्रीय मंत्री एसपीएस बघेल ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है. उन्होंने कहा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश से बीजेपी विधायक की भी सदस्यता रद्द हुई है, क्योंकि उन्हें आपराधिक मामले में सजा सुनाई गई है.
बहरहाल, राहुल गांधी की सांसदी तो चली ही गई, साथ ही उनके चुनाव लड़ने पर भी रोक लग गई है. ऐसे में उन दस सांसद-विधायकों के बारे में जानना जरूरी है जिन्हें सजा मिलने के कारण सदस्यता गंवानी पड़ी.
1. लालू प्रसाद यादवः राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला से जुड़े मामले में 2013 में सजा सुनाई गई थी. इसके बाद उनकी सदस्यता रद्द हो गई थी. लालू यादव बिहार की सारन सीट से सांसद थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










