
राहुल गांधी के साथ नंगे पैर चल रहे विधायक के पैरों में पड़े छाले, पांवों में बांधनी पड़ी पट्टियां
AajTak
विधायक मदन प्रजापत का कहना है कि ना तो इस यात्रा को छोड़ सकते हैं और ना ही अपना प्रण, इसलिए राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के 18 दिनों तक करीब 500 किलोमीटर नंगे पांव ही चलेंगे. राहुल गांधी ने जब मदन प्रजापत से नंगे पैर चलने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि मैंने बालोतरा को जिला बनाने की मांग को लेकर प्रण लिया है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में मंगलवार को 9वां दिन था. ये यात्रा राजस्थान में लगातार सुर्खियां बटोर रही है. यात्रा में कांग्रेस के विधायक मदन प्रजापत नंगे पैर पैदल चल रहे हैं. मदन बाड़मेर जिले के पचपदरा विधानसभा से विधायक हैं. लगातार 8 दिन नंगे पैर चलने से विधायक मदन प्रजापत के पैरों में छाले पड़ गए है. उसके बावजूद वे पांवों में पट्टी बांधकर लगातार आगे बढ़ रहे हैं.
मदन प्रजापत का कहना है कि ना तो इस यात्रा को छोड़ सकते हैं और ना ही अपना प्रण, इसलिए राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के 18 दिनों तक करीब 500 किलोमीटर नंगे पांव ही चलेंगे. राहुल गांधी ने जब मदन प्रजापत से नंगे पैर चलने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि मैंने बालोतरा को जिला बनाने की मांग को लेकर प्रण लिया है.
ऐसे में मदन प्रजापत को उम्मीद है कि राहुल गांधी तक उनकी मांग पहुंचने के बाद सरकार के अंतिम बजट घोषणा में बालोतरा जिला बनाने की मांग आगे बढ़ सकती है.
10 माह पहले विधानसभा के बाहर त्यागे थे जूते

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










