
राहुल गांधी के बाद अब तेजस्वी यादव से मिलेंगे आदित्य ठाकरे, एक दिवसीय दौरे पर कल जाएंगे बिहार
AajTak
महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद अब आदित्य ठाकरे बिहार के डिप्टी सीएम से मुलाकात करेंगे. बता दें कि आदित्य ठाकरे बुधवार को एक दिवसीय बिहार दौरे पर होंगे, जहां वह तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे. आदित्य के साथ शिवसेना सांसद अनिल देसाई, प्रियंका चतुर्वेदी भी बिहार जाएंगे.
महाराष्ट्र में सत्ता से बाहर होने के बाद अब उद्धव ठाकरे गुट के शीर्ष नेता कई विपक्षियों से मिल रहा है. हाल ही में आदित्य ठाकरे ने भारत जोड़ो यात्रा भी जॉइन की थी. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जब महाराष्ट्र पहुंची तो आदित्य ठाकरे ने भी इस यात्रा को जॉइन किया. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के साथ मार्च भी किया. आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र के हिंगोली में इस यात्रा में शामिल हुए.
इस यात्रा के बाद अब आदित्य ठाकरे बिहार में नेताओं से मुलाकात करेंगे. बिहार जाकर आदित्य ठाकरे तेजस्वी यादव से मिलेंगे. बता दें कि आदित्य ठाकरे बुधवार को एक दिवसीय बिहार दौरे पर होंगे, जहां वह तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे. आदित्य के साथ शिवसेना सांसद अनिल देसाई, प्रियंका चतुर्वेदी भी बिहार जाएंगे. दो दलों के नेताओं की इस मुलाकात को शिवसेना (यूबीटी) ने शिष्टाचार मुलाकात करार दिया है.
इस दौरे को लेकर सियासी अटकलें तेज हो गई हैं.
आदित्य ने राज्यपाल को घेरा
बता दें कि एक दिन पहले ही आदित्य ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ ट्विटर पर सवाल पूछा था कि क्या महाराष्ट्र के राज्यपाल को हटाया जाना चाहिए? इसके लिए उन्होंने लोगों को तीन ऑप्शन दिए..
1). हां

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










