
राहुल गांधी की स्पीच का हिस्सा हटाने पर भड़की कांग्रेस, अधीर रंजन चौधरी ने लिखा स्पीकर को पत्र
AajTak
संसद में दिए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण के कई हिस्से बाद में कार्यवाही से हटा दिए गए. इस पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की है. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर इस पर अपना विरोध दर्ज कराया है.
लोकसभा में दिए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की स्पीच का कुछ हिस्सा हटाए जाने पर कांग्रेस ने नाराजगी व्यक्त की है. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर भाषण को सदन में प्रकाशित करने की गुजारिश की है. चौधरी ने आगे कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण का एक बड़ा हिस्सा हटा दिया गया.
अधीर रंजन चौधरी ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से जुड़े कुछ तथ्यों का जिक्र किया था. कांग्रेस नेता ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से भी कुछ सवाल किए थे, लेकिन प्रकाशित की गई चर्चा में राहुल गांधी के भाषण का एक बड़ा हिस्सा इस हटा दिया गया. पत्र में चौधरी ने कहा कि संविधान के तहत संसद में सभी को बोलने की स्वतंत्रता है.
इससे पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी ट्वीट कर कहा था कि लोकसभा में लोकतंत्र दफन कर दिया गया. राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान साथ आने को शुरुआत, साथ बने रहने को प्रगति और साथ काम करने को सफलता बताते हुए कहा था कि अडानीजी और नरेंद्र मोदीजी, धन्यवाद. उनके भाषण के इस हिस्से को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया.
राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान सवाल उठाते हुए कहा था, 'सबसे जरूरी सवाल यह था कि इनका हिंदुस्तान के प्रधानमंत्रीजी के साथ क्या रिश्ता है और कैसा रिश्ता है? इसके बाद राहुल गांधी ने एक पुरानी फोटो भी संसद में दिखाई थी और कहा था कि ये फोटो देख लीजिए. ये फोटो तो पब्लिक में है.' राहुल गांधी के भाषण के इस हिस्से को भी कार्यवाही से हटा दिया गया.
राहुल की स्पीच के वो हिस्से, जो हटा दिए गए
राहुल गांधी ने कहा था, 'सर, प्राइम मिनिस्टर साहब की फोटो है. उसमें उनका बहुत अच्छा चेहरा नजर आ रहा है. उनके पीछे अडानी का लोगो है. वे अडानीजी के हवाई जहाज में घुस रहे हैं. इसलिए मैंने सोचा कि आज के प्रेसिडेंट एड्रेस में मैं नरेंद्र मोदीजी का अडानीजी का जो रिश्ता है, उसके बारे में आपको थोड़ा बता देता हूं. 'राहुल गांधी ने कहा था कि इस रिश्ते की शुरुआत वर्षों पहले हुई थी जब मोदीजी गुजरात के मुख्यमंत्री थे. जब देश के अधिकतर बिजनेस मैन प्रधानमंत्री को लेकर सवाल कर रहे थे और विरोध में थे, तब एक आदमी प्रधानमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिला रहा था. राहुल के संबोधन का ये अंश भी कार्यवाही से हटा दिया गया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



