
राहुल गांधी की 'भारत न्याय यात्रा' के बाद मोदी नाम की 'दवाई' एक्सपायरी हो जाएगी, बोले रेवंत रेड्डी
AajTak
रेवंत रेड्डी ने कहा कि आने वाले दिनों में देश में मोदी दवाई कारगर साबित नहीं होगी. रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को नागपुर में आयोजित कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी हमेशा खुद को ऐसा शख्स बताते हैं, जिनका 56 इंच का सीना है.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री और राज्य की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कहा कि जिस तरह से हर दवाई की एक्सपायरी डेट होती है. ठीक उसी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाम की 'दवाई' भी जल्द ही एक्सपायर हो जाएगी.
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में देश में मोदी 'दवाई' कारगर साबित नहीं होगी. रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को नागपुर में आयोजित कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी हमेशा खुद को ऐसा शख्स बताते हैं, जिनका 56 इंच का सीना है.
उन्होंने कहा कि मोदी जी, जब एक आम शख्स संसद में घुसा तो आप उसे रोक भी नहीं पाए. उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का मतलब है अडानी और प्रधानमंत्री. जब राहुल गांधी लोकसभा में सवाल करते हैं तो अडानी इंजन मरम्मत के लिए गैराज चला जाता है. ठीक इसी तरह से मणिपुर से मुंबई तक राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा के बाद प्रधानमंत्री का इंजन भी काम करना बंद कर देगा.
कांग्रेस पार्टी केंद्र में सत्ता में जरूर आएगी
रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा की वजह से कांग्रेस पार्टी केंद्र में सत्ता में जरूर आएगी. राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के बाद कर्नाटक और फिर तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई थी. लोकसभा चुनाव की वजह से अगले 100 दिन कांग्रेस पार्टी और इसके नेताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










