
राहुल गांधी की दिल्ली में बंपर रैलियां, क्या निशाने पर अब भी भाजपा ही है?
AajTak
राहुल गांधी की सीलमपुर रैली से कांग्रेस का जोश बढ़ा हुआ है, लेकिन नई दिल्ली सीट पर प्रस्तावित रोड शो स्थगित होना सवाल भी खड़ा करता है - राहुल गांधी के मिशन दिल्ली का असली मकसद क्या है?
राहुल गांधी के दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सीरियस होने के कई कारण लगते हैं. और, सीलमपुर रैली के बाद भी कांग्रेस का जोश हाई बने रहना भी एक वजह हो सकती है.
सीलमपुर रैली के बाद कांग्रेस को जनता के रुझान में बदलाव महसूस हो रहा है. यही वजह है कि कांग्रेस, राहुल गांधी को आगे कर बीजेपी और आम आदमी पार्टी को जोरदार टक्कर देने की तैयारी में जुटी हुई है.
एक के बाद एक राहुल गांधी की कई रैलियां प्लान की गई हैं. रैली, रोड शो और जनसंपर्क अन्य कार्यक्रमों के जरिये कांग्रेस को दिल्लीवालों से सीधे कनेक्ट होने की कोशिश तो चल रही है, लेकिन ये भी सुनने में आया है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली कांग्रेस के प्रयास बेहद ढीले ढाले लग रहे हैं.
कांग्रेस आलाकमान को दिल्ली कैंपेन में बहुआयामी फायदा नजर आ रहा है. पहली बात तो ये कि दिल्ली चुनाव बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी के भड़ास निकालने का बढ़िया माध्यम बन गया है. दूसरा, अरविंद केजरीवाल को घेर कर इंडिया ब्लॉक में दबदबा बनाये रखने का भी मौका है - और लगे हाथ कांग्रेस के प्रति लोगों की धारणा बदली तो विधानसभा में पड़ा सूखा इस बार खत्म भी हो सकता है.
बाकी बातें अपनी जगह हैं, लेकिन नई दिल्ली विधानसभा सीट पर राहुल गांधी का रोड शो ऐन वक्त पर रद्द कर दिया जाना आसानी से हजम नहीं हो रहा है - और ये भी समझना थोड़ा मुश्किल हो रहा है कि क्या अब भी राहुल गांधी के निशाने पर मोदी और बीजेपी ही हैं?
क्योंकि, जैसे कभी आरक्षण खत्म करने के नाम पर, कभी संविधान बदल डालने का इल्जाम लगाकर मोदी और बीजेपी को घेरने वाले राहुल गांधी, अब बीजेपी के साथ साथ 'इंडियन स्टेट' को भी लपेट लेते हैं - ये सब सुनकर ऐसा लगता है जैसे राहुल गांधी दिल्ली के चुनाव मैदान में उतरे तो केजरीवाल के खिलाफ हैं, लेकिन 2020 के चुनाव की तरह मोदी के लिए फिर से कह रहे हों, 'युवा डंडे मारेंगे...'

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










