
'राहुल गांधी अगर सर्वोच्च अदालत की बात भी नहीं सुनते, तो...', SC की टिप्पणी को लेकर रिजिजू का वार
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने चीन के दो हजार वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करने वाले राहुल गांधी के बयान को लेकर तल्ख टिप्पणी की है. इसे लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर हमला बोला है.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने साल 2023 में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यह दावा किया था कि सेना के एक पूर्व अधिकारी ने बताया है, चीन ने दो हजार वर्ग किलोमीटर भारतीय जमीन पर कब्जा कर लिया है. इसे लेकर मानहानि का मुकदमा दायर हुआ था, जिसे अब राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.
राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की है. सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी पर हमला बोला है. किरेन रिजिजू ने एक्स पर हाल ही में संसद में दिए अपने बयान का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 1962 के बाद चीन ने अरुणाचल प्रदेश में एक इंच जमीन भी नहीं ली है.
किरेन रिजिजू ने कहा है कि भारत की सरहद को लेकर कांग्रेस और लेफ्ट इकोसिस्टम के फाल्स नैरेटिव के कारण कोई भ्रम नहीं होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को कड़ा संदेश दिया है, सीख दी है. रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी अगर सर्वोच्च अदालत की भी बात नहीं सुनते, तो अन्य लोग उनकी बेकार की बातों पर कैसे नियंत्रण रख सकते हैं?
यह भी पढ़ें: 'आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़प ली, आप सच्चे भारतीय होते तो...', राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि इस पर कोई कमेंट नहीं करूंगा. अगर आज देश में बगैर डर के मोदी सरकार के खिलाफ कोई आवाज उठा रहा है, तो वह राहुल गांधी हैं. हमें अपने नेता पर गर्व है. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि आपको कैसे पता चला कि चीन ने दो हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है?
यह भी पढ़ें: 'EC मर चुका है, लोकसभा चुनाव में भी हुई थी धांधली', राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर फोड़ा 'बम'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










