
राहुल के वायनाड में टीपू पर लड़ाई, जानिए क्या है सुल्तान बाथरी जिसका नाम बदलना चाहती है बीजेपी
AajTak
वायनाड की लड़ाई में अब टीपू सुल्तान की एंट्री भी हो गई है. वायनाड से बीजेपी उम्मीदवार के. सुरेंद्रन का कहना है कि अगर वो यहां से जीतते हैं तो सुल्तान बाथरी का नाम बदलकर गणपति वट्टोम कर दिया जाएगा.
कर्नाटक के बाद केरल की सियासत में भी टीपू सुल्तान की एंट्री हो गई है. वायनाड से बीजेपी उम्मीदवार के. सुरेंद्रन ने वादा किया है कि अगर वो चुनाव जीत जाते हैं तो सुल्तान बाथरी का नाम बदलकर गणपति वट्टोम कर देंगे. सुल्तान बाथरी मैसूर शासक टीपू सुल्तान से जुड़ा हुआ है.
सुरेंद्रन केरल बीजेपी के अध्यक्ष भी हैं. वायनाड में उनका मुकाबला कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सीपीएम की एनी राजा से होगा.
सुरेंद्रन ने कहा, 'कौन है टीपू सुल्तान? जब वायनाड और उसके लोगों की बात आती है तो उसका महत्व क्या रह जाता है? उस जगह को गणपति वट्टोम के नाम से जाना जाता था. उसका नाम बदल दिया गया. इसलिए कांग्रेस और एलडीएफ, अभी भी टीपू सुल्तान के साथ हैं. उसने कई मंदिरों पर हमला किया. और केरल में, खासकर वायनाड और मालाबार में लाखों हिंदुओं को धर्म परिवर्तन कराया.'
उन्होंने कहा कि अगर वो वायनाड से जीत जाते हैं, तो उनकी प्राथमिकता सुल्तान बाथरी का नाम बदलकर गणपति वट्टोम करना होगा.
सुरेंद्रन के इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के महासचिव पीके कुल्हलकुट्टी ने कहा कि केरल में ऐसा कुछ नहीं होगा. वहीं, कांग्रेस विधायक टी. सिद्दीक ने इसे जनता का ध्यान खींचने की कोशिश बताया है.
बहरहाल, सुल्तान बाथरी वायनाड की एक नगरपालिका है, जिसका नाम टीपू सुल्तान से जुड़ा हुआ है. टीपू सुल्तान 18वीं सदी में मैसूर के शासक रहे हैं. सुल्तान बाथरी का नाम मालाबार (उत्तरी केरल) पर 1789 में उनकी जीत से भी जुड़ा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










