
राहुल के जातिगत जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस में ही फूट! आनंद शर्मा बोले- यह इंदिरा-राजीव की विरासत का अपमान
AajTak
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने जातिगत जनगणना के मुद्दे का विरोध करते हुए कहा कि जाति जनगणना मुद्दा इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की विरासत का अपमान है. उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना न तो रामबाण हो सकती है और न ही बेरोजगारी और प्रचलित असमानताएं इससे दूर हो सकती हैं.
एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी जाति जनगणना को लोकसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाए हुए हैं और कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया पर एक खास कैंपेन चल रहा है, 'गिने नहीं जाओगे, तो सुने नहीं जाओगे!' वहीं दूसरी तरफ पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC)के सदस्य आनंद शर्मा राहुल गांधी के इस विचार से बिल्कुल सहमत नहीं हैं.
आनंद शर्मा का मानना है कि जातिगत जनगणना न तो रामबाण हो सकती है और न ही बेरोजगारी और प्रचलित असमानताएं इससे दूर हो सकती हैं. आनंद शर्मा ने कहा कि यह महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय है जिसके दूरगामी राष्ट्रीय परिणाम है..."
राहुल गांधी की आलोचना
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे एक पत्र में आनंद शर्मा ने राहुल गांधी के जाति जनगणना अभियान की आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि पार्टी का मौजूदा रुख पिछली कांग्रेस सरकारों पर आरोप के तौर पर सामने आएगा. साथ ही, इससे कांग्रेस के राजनीतिक विरोधियों को उस पर कीचड़ उछालने का मौका भी मिल जाएगा.
यह भी पढ़ें: 'अगर देश में सिर्फ अमीर और गरीब, तो पीएम OBC कैसे...', राहुल गांधी ने उठाया जातिगत जनगणना का मुद्दा
आनंद शर्मा ने जाति आधारित जनगणना पर केंद्रित कांग्रेस के चुनाव अभियान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा, ‘.मेरी विनम्र राय में, इसे इंदिरा जी और राजीव जी की विरासत का अनादर करने के रूप में गलत समझा जाएगा.’ 1980 में इंदिरा गांधी ने चुनावी नारा दिया था- न जात पर न पात पर, मुहर लगेगी हाथ पर. साल 1990 में राजीव गांधी ने जातिवाद को चुनावी मुद्दा बनाने का विरोध किया था. ऐतिहासिक रूख से पलटना बहुत सारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए चिंता करने वाला है इस पर विचार करने की जरूरत है. अगर संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों में जातिवाद को मुद्दा बनाया गया तो हमें समस्या होगी. कांग्रेस इस देश को विभाजित होते हुए नहीं देख सकती.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










