
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा आज कश्मीर में करेगी एंट्री, संजय राउत, महबूबा, अब्दुल्ला होंगे शामिल
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर आज जम्मू-कश्मीर में प्रवेश कर जाएंगे. पठानकोट में रैली करने के बाद शाम छह बजे राहुल लखनपुर से घाटी में दाखिल होंगे. श्रीनगर में यात्रा का समापन होगा. यहां उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. यहां केंद्रशासित प्रदेश के दिग्गज नेताओं के अलावा महाराष्ट्र से संजय राउत यात्रा में शामिल होंगे.
कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर आ गई है. राहुल गांधी आज शाम छह बजे कठुआ के लखनपुर से जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेंगे. यात्रा पंजाब के पठानकोट होते हुए कठुआ पहुंचेगी. इसके बाद राहुल गांधी कठुआ में शाम को ब्रेक लेंगे और वहीं आराम करेंगे. पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा का आज अंतिम दिन है. वह यहां पिछले 8 दिनों से चल रही है. अब जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने से पहले राहुल गांधी दोपहर एक बजे पठानकोट में एक रैली करेंगे. वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में राहुल की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी भी जारी है.
फारूक, महबूबा, राउत करेंगे स्वागत
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने 17 जनवरी को बताया था कि लखनपुर में नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, सीपीएम नेता यूसुफ तारिगामी और शिवसेना नेता संजय राउत राहुल गांधी का स्वागत करेंगे. श्रीनगर में 30 जनवरी को एक विशाल रैली के साथ यात्रा का समापन होगा. यात्रा जम्मू के लखनपुर से होते हुए कठुआ, हीरानगर, बनिहाल टनल होते हुए कश्मीर घाटी तक जाएगी.
राहुल को यात्रा पैदल न करने की सलाह
सुरक्षा एजेंसियों को राहुल की सुरक्षा को लेकर सबसे बड़ी चिंता उनकी घाटी में होने वाली पैदल यात्रा है. यात्रा घाटी के कुछ ऐसे रास्तों से गुजरेगी, जहां फूल प्रूफ सिक्योरिटी के इंतजाम किए जा रहे हैं. यहां उनकी पुख्ता सुरक्षा कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ करेगी.
एजेंसियों ने राहुल गांधी के इनर घेरे में सिर्फ उनके जाने-पहचाने लोगों को ही शामिल करने की सलाह दी है. इसके साथ ही कश्मीर में कुछ जगहों पर पैदल न चलकर गाड़ी से यात्रा करने की सलाह दी गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










