
राहुल की ‘ट्विटर नीति’ ने बढ़ाई हलचल, एक दिन में कई नेताओं-पत्रकारों को किया अनफॉलो
AajTak
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को कई लोगों को ट्विटर पर अनफॉलो किया है, जिसमें उनकी पार्टी के कई नेता, कुछ करीबी और कई पत्रकार भी शामिल हैं. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं,
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी बीते दिन से ट्विटर पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. इसका कारण ये है कि राहुल गांधी ने मंगलवार को कई लोगों को ट्विटर पर अनफॉलो किया है, जिसमें उनकी पार्टी के नेता, कुछ करीबी और कई पत्रकार भी शामिल हैं. इतना ही नहीं वायनाड के सांसद ऑफिस में काम करने वाले कुछ लोग और दिल्ली में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकारों का नाम भी इसमें शामिल है. राहुल गांधी के इस एक्शन की सोशल मीडिया पर चर्चा है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा भी जोरो पर है. अब चर्चा का बाजार जब गर्म हुआ तब कांग्रेस पार्टी के सूत्रों की ओर से जानकारी दी गई कि ये एक एक्सरसाइज़ है, जिसमें राहुल गांधी का अकाउंट रिफ्रेश किया जा रहा है. जल्द ही कुछ लोगों की लिस्ट तैयार होगी, जिन्हें राहुल गांधी ट्विटर पर फॉलो करेंगे इनमें कुछ लोग वो भी शामिल हो सकते हैं, जिन्हें अभी अनफॉलो किया है. जब राहुल गांधी ने अचानक मंगलवार को कई लोगों को अनफॉलो करना शुरू कर दिया, तो ये गहन चर्चा का विषय बन गया. और हर कोई इसके अलग-अलग निष्कर्ष निकालने लगा. हालांकि, पार्टी सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी की टीम जो नई लिस्ट तैयार कर रही है, उसमें नेता-पत्रकार और अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल होंगे.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










