
राहुल का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- जीरो वैक्सीन नीति भारत माता के सीने में खंजर का काम कर रही है
AajTak
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि मोदी सरकार की जीरो वैक्सीन नीति भारत माता के सीने में खंजर का काम कर रही है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, ''मोदी सरकार की ज़ीरो वैक्सीन नीति भारत माता के सीने में ख़ंजर का काम कर रही है. दुखद सच.''
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने मोदी सरकार की वैक्सीन नीति पर सवाल उठाए हैं. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि मोदी सरकार की जीरो वैक्सीन नीति भारत माता के सीने में खंजर का काम कर रही है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, ''मोदी सरकार की ज़ीरो वैक्सीन नीति भारत माता के सीने में ख़ंजर का काम कर रही है. दुखद सच.'' मोदी सरकार की ज़ीरो वैक्सीन नीति भारत माता के सीने में ख़ंजर का काम कर रही है। दुखद सच। राहुल ने इस ट्वीट से पहले भी एक ट्वीट कर पीएम मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने कोरोना के चलते देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर केंद्र पर हमला बोला. उन्होंने लिखा है, एक शख्स और उसका दंभ + एक वायरस और उसका म्यूटेंट. राहुल गांधी ने इसके साथ एक पोस्ट भी साझा की है. जिसमें लिखा है कि कोरोना की दूसरी लहर पर नियंत्रण पाने के लिए लगाए लॉकडाउन के चलते मई 2021 में बेरोजगारी के आंकड़े डबल डिजिट में पहुंच गए. हम सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी के सीईओ महेश व्यास से पूछते हैं कि क्या भारत की अर्थव्यवस्था एक बार फिर क्विक रिकवरी कर सकती है?
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










