
'रास्ते में हूं, बस बारात पहुंचने वाली है...', फेसबुक वाले Lover ने दिया ऐसा दगा कि दुल्हन के जोड़े में बैठी रह गई युवती
AajTak
Facebook फ्रेंड अर्जुन ने खुद को राजस्थान के जयपुर शहर का निवासी बताया. यह भी बताया कि उसके पिता पूर्व में विधायक रहे हैं. फेसबुक पर दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि अर्जुन ने शादी का वादा कर लिया. कार से कई बार भांडेर भी आया और ललिता से शारीरिक संबंध भी बनाए. जबकि वह पास के गांव का ही रहने वाला था.
फेसबुक पर पहले दोस्ती, फिर प्यार, प्यार के बाद सेक्स और अंत में धोखा. किसी फिल्मी कहानी से मिलती-जुलती ये कहानी मध्य प्रदेश के दतिया जिले से सामने आई है. प्यार के जाल में फंसाकर फेसबुक फ्रेंड ने खुद को पूर्व विधायक का पुत्र बताया और गर्लफ्रेंड से शादी करने का वादा कर दिया. लेकिन तय तारीख को बारात लेकर नहीं पहुंचा. युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
भांडेर थाना के लिधोरा हबेली गांव की ललिता (बदला हुआ नाम ) नामक युवती की फेसबुक पर एक युवक से चैटिंग शुरू हुई थी. यह सिलसिला पहले दोस्ती और प्यार में तक पहुंच गया. युवक ने अपना नाम आदित्य उर्फ अर्जुन दोहरे बताया.
अर्जुन ने खुद को राजस्थान के जयपुर शहर का निवासी बताया. यह भी बताया कि उसके पिता पूर्व में विधायक रहे हैं. फेसबुक पर दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि अर्जुन ने शादी का वादा कर लिया. कार से कई बार भांडेर भी आया और युवती से शारीरिक संबंध भी बनाए.
इसके बाद युवती ने अपने घरवालों को अपने रिलेनशिप के बारे में बता दिया. परिजनों ने युवक से बातचीत कर शादी की तारीख तय भी तय कर दी. बीती 20 मई को शादी होनी थी.
इधर, लड़कीवालों के यहां तीन दिन से रस्में चल रही थीं. भांडेर के हरिओम मैरिज गार्डन में शादी की तैयारियां थीं. अर्जुन लड़की के परिजनों से लगातार संपर्क में था. 20 तारीख को कह रहा था कि रास्ते में बारात लेकर आ रहे हैं. अर्जुन रात 12 बजे तक बारात लेकर पहुंचने का वादा करता रहा और रात को अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया.
इसके बाद दुल्हन के जोड़े में इंतजार कर रही युवती ने भांडेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. अब पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद मोबाइल नंबर और जिस कार से अर्जुन भांडेर आया था, उसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पते की जांच तो पता चला कि आदित्य उर्फ अर्जुन दतिया के दुरसड़ा थाना के बिजनपुरा गांव का ही रहने वाला है. जबकि उसने खुद को जयपुर निवासी बताया था. अब भांडेर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. (इनपुट: अशोक शर्मा)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










