
राष्ट्रपति मुर्मू को लेकर TMC नेता के विवादित बयान पर CM ममता ने मांगी माफी
AajTak
टीएमसी नेता अखिल गिरी ने राष्ट्रपति मुर्मू को लेकर विवादित बयान दिया था. अब सीएम ममता बनर्जी ने उस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि देश की राष्ट्रपति का सम्मान किया जाना चाहिए. अखिल गिरी इस प्रकार का बयान नहीं दे सकते हैं. हमने उन्हें चेतावनी दे दी है.
टीएमसी नेता अखिल गिरी ने राष्ट्रपति मुर्मू को लेकर विवादित बयान दिया था. उनकी तरफ से नंदीग्राम में एक कार्यक्रम के दौरान कहा गया था कि हम किसी को उनकी शक्ल से नहीं आंकते. लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं? उनके इस बयान ने टीएमसी को मुश्किल में डाल दिया था. अब खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
उनकी तरफ से इस विवाद पर माफी मांगी गई है. उन्होंने कहा है कि मेरे विधायक ने राष्ट्रपति को लेकर जो कहा है, उसके लिए माफी मांगती हूं. मेरी पार्टी पहले भी इस विवाद पर माफी मांग चुकी है. मैं राष्ट्रपति का बहुत सम्मान करती हूं. देश की राष्ट्रपति का सम्मान किया जाना चाहिए. अखिल गिरी इस प्रकार का बयान नहीं दे सकते हैं. हमने उन्हें चेतावनी दे दी है. अब सीएम ममता की तरफ से विवाद को शांत करने की कोशिश तो की गई है, लेकिन बीजेपी ने इसे पश्चिम बंगाल में बड़ा मुद्दा बना दिया है. इसे टीएमसी की आदिवासी विरोधी सोच बता दिया गया है. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा था कि टीएमसी नेता का ये बयान ममता बनर्जी की आदिवासी विरोधी सोच को दिखाता है. ममता बनर्जी ने तो राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं किया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










