
राष्ट्रपति ने 13 शौर्य चक्र पुरस्कार प्रदान किए, आर्मी चीफ को परम विशिष्ट सेवा पदक मिला
AajTak
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को सशस्त्र बलों के जवानों को 13 शौर्य चक्र पुरस्कार प्रदान किए. इनमें से 6 को मरणोपरांत सम्मानित किया गया. आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने परम विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त किया.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को रक्षा अलंकरण समारोह में सशस्त्र बलों के जवानों को 6 मरणोपरांत समेत 13 शौर्य चक्र प्रदान किए. ये कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया. राष्ट्रपति ने 14 परम विशिष्ट सेवा पदक, चार उत्तम युद्ध सेवा पदक और 24 अति विशिष्ट सेवा पदक भी प्रदान किए.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर हैं. उन्होंने विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति अत्यधिक समर्पण के लिए कर्मियों को वीरता पुरस्कार किए हैं. सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने परम विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त किया.
जनरल पांडे हाल ही में बने हैं आर्मी चीफ
जनरल मनोज पांडे ने 30 अप्रैल को 29वें थल सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था. उन्होंने ये कार्यभार सेवा से सेवानिवृत्त हुए जनरल मनोज मुकुंद नरवणे से लिया है. जनरल पांडे 13 लाख जवानों वाली सशक्त सेना का नेतृत्व करने वाले कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी बने हैं.
इन 6 जवानों को मरणोपरांत शौर्य चक्र
मरणोपरांत जिन 6 जवानों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया, उनमें मद्रास रेजिमेंट की 18वीं बटालियन के कैप्टन आशुतोष कुमार, राजपूत रेजिमेंट के हवलदार अनिल कुमार तोमर, जाट रेजिमेंट के हवलदार पिंकू कुमार, इंजीनियर्स कोर के हवलदार काशीराय बम्मनल्ली, मद्रास रेजीमेंट की 17वीं बटालियन के नायब सूबेदार श्रीजीत और मद्रास रेजीमेंट की 17वीं बटालियन के सिपाही एम. जसवंत कुमार रेड्डी शामिल हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










