
राष्ट्रपति चुनाव: क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 सपा विधायक कौन? नाराज अखिलेश यादव कल ले सकते हैं एक्शन
AajTak
राष्ट्रपति चुनाव में समाजवादी पार्टी के पांच विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, ऐसी खबरें सामने आई हैं. इन विधायकों की तलाश में अखिलेश यादव जुट गए हैं. अखिलेश ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन किया था. लेकिन पांच विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू को वोट किया.
समाजवादी पार्टी के किन पांच विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट किया? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनकी तलाश शुरू कर दी है. मंगलवार को अखिलेश यादव ने सपा विधायकों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर एक्शन हो सकता है.
राष्ट्रपति चुनाव में अखिलेश यादव ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन किया था. बावजूद इसके अखिलेश यादव अपने सिर्फ 111 विधायकों का ही समर्थन यशवंत सिन्हा के लिए जुटा पाए. अब अखिलेश उन पांच विधायकों को खोज रहे हैं, जिन्होंने चुपचाप द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दे दिया.
नाराज हैं अखिलेश यादव
चुनाव के बाद शिवपाल यादव ने दावा किया था कि उनके कहने का असर हुआ है और पार्टी ने उनकी बात मानते हुए यशवंत सिन्हा को वोट किया था. हालांकि, कुछ विधायकों ने क्रॉस वोट किया ये बात बाद में सामने आई, जिससे अखिलेश यादव काफी नाराज हुए. कुछ विधायकों द्वारा की गई मनमानी की वजह से नाराज अखिलेश ने मंगलवार को इसपर बात करने के लिए मीटिंग बुलाई है.
इस बैठक में पार्टी के उन पांच विधायकों पर एक्शन लेने पर विचार विमर्श किया जाएगा, जिन्होंने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर राष्ट्रपति चुनावों में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया था. इन विधायकों पर क्या एक्शन लिया जाए? यह पार्टी विधायकों की राय जानने के बाद तय किया जाएगा.
मंगलवार को बुलाई गई बैठक बेहद महत्वपूर्ण बताई जा रही है. इस बैठक में सपा के सभी विधायकों के साथ-साथ वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










