
'राष्ट्रपति कैंडिडेट चुनने की आजादी का इस्तेमाल करने पर...', ट्रंप पर गोली चलने के 24 घंटे बाद राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले बाइडेन
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बताया कि जांच टीम अब तक इसका पता नहीं लगा सकी है कि आखिर डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला करने वाले शूटर का मकसद क्या था. उन्होंने कहा कि जांच टीम इसका पता लगा रही है. उन्होंने दोहराया कि इस तरह की हिंसा की अमेरिका में कोई जगह नहीं है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का कहना है कि वे अब तक इसका पता नहीं लगा पाए हैं कि डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला करने वाले शूटर का क्या मकसद था. उन्होंने कहा कि शूटर का मकसद, उसकी किसी ने मदद की या क्या उसने किसी को कॉन्टेक्ट किया, जांच टीम इसका पता लगा रही है.
जो बाइडेन ने कहा, "मैं उस बारे में बात करना चाहता हूं जो हम जानते हैं, एक पूर्व राष्ट्रपति पर गोली चली, एक अमेरिकी नागरिक की हत्या कर दी गई, हम अमेरिकी में इस रास्ते पर नहीं चल सकते."
अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं- बाइडेन
जो बाइडेन ने कहा, "हिंसा कभी भी इसका जवाब नहीं रही है, चाहे वह दोनों दलों के कांग्रेस के सदस्यों को निशाना बनाकर गोली मारने की बात हो या 6 जनवरी को राजधानी पर हिंसक भीड़ का हमला हो या सदन की पूर्व अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी के पति पर क्रूर हमला हो या चुनाव अधिकारियों के बारे में सूचना और धमकी हो या मौजूदा गवर्नर के खिलाफ अपहरण की साजिश हो, डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की कोशिश हो, अमेरिका में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है."
जो बाइडेन ने देश के नाम अपने संबोधन में कहा, "रिपब्लिकन सम्मेलन कल से शुरू होगा. मुझे कोई संदेह नहीं है कि वे मेरे रिकॉर्ड की आलोचना करेंगे और इस देश के लिए अपना विजन पेश करेंगे. मैं इस सप्ताह अपनी यात्रा शुरू करूंगा और हमारे रिकॉर्ड और देश के प्रति अपने विजन के पक्ष में तर्क दूंगा."
ट्रंप रिपब्लिकन कन्वेंशन में पहुंचे

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










