
'रावण के अहंकार, बाबर के अत्याचार से नहीं मिटा सनातन, इन तुच्छ लोगों से...', उदयनिधि के बयान पर CM योगी का पलटवार
AajTak
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सत्य एक है. लेकिन लोग अपनी मूर्खता से सूर्य पर थूकने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन उन्हें नहीं पता है वह थूक उन्हीं के ऊपर गिरेगा. रावण और हिरणाकश्यप और कंस ने ईश्वरीय सत्ता को चुनौती दी. उनका सबकुछ मिट गया, कुछ नहीं बचा. ईश्वर बचा और आज भी है. सनातन धर्म सत्य है कभी नहीं मिट सकता है.
देश में सनातन को लेकर बहस थमने का नाम नहीं ले रही. ऐसे में अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन पर उंगली उछालने वालों पर प्रतिक्रिया दी है. सीएम योगी ने कहा कि जब देश सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहा है तो कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है.
उन्होंने कहा कि सरकरा की उपलब्धियों को कमजोर करने के लिए सनातन पर उंगली उठाने का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन विरोध करने वाले भूल गए हैं कि रावण के अहंकार, बाबर और औरंगजेब के अत्याचार से भी सनातन मिट नहीं पाया था. ऐसे में ये तुच्छ लोग कहां से सनातन को मिटा पाएंगे.
सनातन का विरोध करने वाले मिट गए
सीएम योगी ने कहा कि सत्य एक है. लेकिन लोग अपनी मूर्खता से सूर्य पर थूकने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन उन्हें यह नहीं पता है वह थूक उन्हीं के ऊपर गिरेगा. रावण और हिरण्याकश्यप और कंस ने ईश्वरीय सत्ता को चुनौती दी थी. लेकिन उनका सबकुछ मिट गया, कुछ नहीं बचा. पर ईश्वर बचा और आज भी है. सनातन धर्म सत्य है कभी नहीं मिट सकता है.
योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अच्छे प्रदेशों में है. यह ईश्वर की कृपा है. सनातन जब खड़ा हुआ तब अयोध्या में राम मंदिर और काशी में बढ़ा और बढ़ता रहेगा.
उदयनिधि स्टालिन ने क्या कहा था?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










