
रायसेन रेप केस... 5वें दिन भी थाने पर प्रदर्शन जारी, महिलाओं ने मांगा आरोपी सलमान का एनकाउंटर; इनाम ₹30 हजार हुआ
AajTak
Raisen Rape case: CM मोहन यादव ने पुलिस की ढीली कार्रवाई के चलते रायसेन एसपी पंकज पांडेय को हटा दिया है. इस मामले में सीएम ने डीजीपी, एडीजी इंटेलिजेंस समेत उच्च अधिकारियों के साथ देर रात बैठक भी ली.
MP News: रायसेन के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से रेप के आरोपी की गिरफ्तारी मांग को लेकर पांचवें दिन भी गौहरगंज थाने के बाहर प्रदर्शन जारी है. महिलाओं के साथ-साथ हिंदू संगठन और स्थानीय लोग गौहरगंज थाने के बाहर डटे हुए हैं. इसको लेकर प्रदर्शनकारी महिलाएं और पुरुष आरोपी के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं. इस बीच फरार आरोपी सलमान पर इनाम बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दिया है.
रायसेन की घटना पर सरकार भी सख्त हो गई है और सीएम मोहन यादव ने मंगलवार देर शाम डीजीपी, एडीजी इंटेलिजेंस समेत उच्च अधिकारियों की बैठक ली. बैठक में रायसेन में बच्ची से रेप के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर सीएम ने नाराज़गी जताई और मंडीदीप में 10 किलोमीटर के चक्काजाम पर पुलिस की ढीली कार्रवाई से भी नाराज दिखे.
इसके बाद सीएम मोहन यादव ने रायसेन एसपी पंकज पांडेय को हटाकर पुलिस मुख्यालय अटैच करने के निर्देश दिए. 'आजतक' से बात करते हुए रायसेन डीआईजी प्रशांत खरे ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20 टीमें लगाई गई हैं. कुछ इनपुट्स पुलिस को मिले हैं जिसके आधार पर जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: भोपाल के पास 10 KM लंबा महाजाम... 6 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी सलमान की गिरफ्तारी न होने पर भड़का जनआक्रोश
बता दें कि 21 नवंबर की शाम 6 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी 23 साल का आरोपी सलमान उर्फ नजर उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल में ले गया और यहां बच्ची से दुष्कर्म कर भाग गया. बाद में बच्ची खून से लथपथ हालत में जंगल में मिली थी. हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










