
रायबरेली: मंदिर के बाहर सो रहे पुजारी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या
AajTak
रायबरेली जिले के महाराजगंज में हनुमान मंदिर के पुजारी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है. मौके पर आई पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है.
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मंदिर के बाहर सो रहे पुजारी की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के मदन खेड़ा मजरे पोखरनी गांव की है. गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर हनुमान मंदिर स्थित है. जहां 65 वर्षीय सत्रोहन पाल पुजारी थे. सत्रोहन पाल लगभग 10 वर्षों से इस हनुमान मंदिर की देख-रेख करते थे और वहां पूजा पाठ किया करते थे.
रविवार की सुबह लगभग 7:00 बजे जब पुजारी का पोता मयंक रोज की तरह उन्हें चाय के लिए बुलाने गया तो देखा कि वह लहूलुहान अवस्था में चारपाई पर पड़े हुए थे. घटना की खबर फैलते ही गांव में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुजारी के शरीर में धारदार हथियार के निशान हैं. कहा जा रहा है कि कुल्हाड़ी या अन्य धारदार हथियार से काटकर उनकी हत्या की गई है. हालांकि अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.
10 सालों से मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ
जानकारी के मुताबिक, 20 वर्ष पूर्व पुजारी की पत्नी के मृत्यु हो जाने के बाद लगभग 10 साल से वह मंदिर में ही रहकर पूजा पाठ कर रहे थे. पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी. वर्तमान में पुजारी अपने इकलौते बेटे बहादुर के घर ही भोजन इत्यादि करते थे. पुलिस ने बताया कि फिलहाल घटना की जांच की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










