
रायपुर में होगी RSS की अहम बैठक, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी लेंगे हिस्सा
AajTak
संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक 10-12 सितंबर के बीच रायपुर में होने जा रही है. इस बैठक में संघ से सम्बंधित सभी क्षेत्रों में काम करने वाले संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे और उसमें अपने-अपने संगठनों की रिपोर्टिंग करेंगे. सभी संगठनों में समन्वय ठीक से बना रहे, इसी वजह से ये बैठक बुलाई गई है.
संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक 10-12 सितंबर के बीच रायपुर में होने जा रही है. इस बैठक में संघ से सम्बंधित सभी क्षेत्रों में काम करने वाले संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे और उसमें अपने-अपने संगठनों की रिपोर्टिंग करेंगे. सभी संगठनों में समन्वय ठीक से बना रहे, इसी वजह से ये बैठक बुलाई गई है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष भी बैठक में शामिल होने वाले हैं.
संघ की अहम बैठक
हर साल संघ की ये अहम बैठक होती है. संघ से जुड़ी दूसरी सभी शाखाएं इसमें शिरकत करती हैं और बीजेपी से भी उपस्थिति दर्ज करवाई जाती है. इस बैठक में समन्वय साधने पर तो ध्यान दिया ही जाता है, इसके अलावा देश के वर्तमान हालात, सरकार की परफॉर्मेंस, अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होती है. बताया जा रहा है कि बैठक में भारतीय मजदूर संघ के हिरण्मय पांड्या भी शामिल होने वाले हैं. उनके साथ विश्व हिंदू परिषद के आलोक कुमार, मिलिंद परांडे भी बैठक का हिस्सा बनने वाले हैं.
खबर है कि 36 संगठनों के प्रतिनिधि इस बैठक का हिस्सा बनेंगे. इससे पहले भी संघ की इस तरह की बैठकें हुई हैं. बीजेपी का इन बैठकों में हिस्सा लेना और ज्यादा मायने रखता है. इस बार भी क्योंकि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा हिस्सा ले रहे हैं, ऐसे में चर्चा ज्यादा हो रही है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










