
रायगढ़ में पकड़ी गई 300 करोड़ की कैंसर पैदा करने वाली सुपारी, 11 ट्रक जब्त, गुटखा बनाने में होना था इस्तेमाल
AajTak
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सेंट्रल जीएसटी विभाग ने इंडोनेशिया से लाई जा रही प्रतिबंधित और कैंसर पैदा करने वाली सुपारी की तस्करी के एक बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए 11 ट्रकों को जब्त किया है, जो मंगलुरु से कोलाड तक RORO रेलवे सेवा के जरिए लाए गए थे. इन ट्रकों में करीब 300 किलोग्राम सुपारी थी, जिसकी कीमत लगभग 300 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
सेंट्रल जीएसटी विभाग ने शनिवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में इंडोनेशिया से लाई जा रही प्रतिबंधित और कैंसर पैदा करने वाली सुपारी की तस्करी से जुड़े एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है. इस कार्रवाई में अधिकारियों ने 11 ट्रकों को जब्त किया है, जो मंगलुरु से कोलाड तक रोल ऑन रोल ऑफ (RORO) रेलवे सेवा के जरिए लाए गए थे.
इन ट्रकों में करीब 300 किलोग्राम सुपारी भरी हुई थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 300 करोड़ रुपये बताई जा रही है. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि यह खेप रायगढ़ से नागपुर भेजी जानी थी और वहां से इसे गुटखा और पान मसाला बनाने वाले विभिन्न नेटवर्क के जरिए बाजार में उतारा जाना था.
जीएसटी सर्टिफिकेट पर लिखा 'एनडी ट्रेडर्स' का नाम
अधिकारियों को यह भी पता चला कि इस खेप के लिए इस्तेमाल किया गया जीएसटी सर्टिफिकेट मंगलुरु स्थित ‘एनडी ट्रेडर्स’ नाम की एक एकल स्वामित्व वाली फर्म के नाम पर था. आगे की जांच में सामने आया कि इस फर्म का मालिक बेहद कम आय वाला व्यक्ति है, जिसकी मासिक कमाई करीब 10 हजार रुपये के आसपास है.
समीर खान और कादर खान तक पहुंच सकती है जांच
इस जब्ती से समीर खान और कादर खान नाम के दो लोगों तक जांच पहुंच सकती है, जिन्हें इस तस्करी रैकेट का कथित मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. आरोप है कि ये दोनों इंडोनेशिया से सुपारी केरल के तूतीकोरिन लाते थे, इसके बाद उसे मंगलुरु भेजा जाता था, जहां गोदामों में इसकी पॉलिश की जाती थी. इसके बाद इन सुपारियों को ट्रकों में लादकर RORO रेलवे सेवा के जरिए रायगढ़ भेजा जाता था और वहां से सड़क मार्ग से नागपुर पहुंचाने की तैयारी थी.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










